ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

 मधुबनी:-दुर्गा पूजा त्योहार-2022 के अवसर पर विधि व्यवस्था संधारण एवं पूजा को शांतिपूर्ण एवम सौहाद्रपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने को लेकर जिलाधिकारी अवकाश रद्द करने हेतु आदेश निर्गत किया है।

सुरेश कुमार गुप्ता:-दुर्गा पूजा त्योहार-2022 के अवसर पर विधि व्यवस्था संधारण एवं पूजा को शांतिपूर्ण एवम सौहाद्रपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने को लेकर जिलाधिकारी अरविन्द कुमार वर्मा ने सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी सहित सभी अनुमण्डल पदाधिकारी, सभी भूमि सुधार उप समाहर्त्ता, सभी अनुमण्डलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, सभी प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, सभी अंचलाधिकारी/राजस्व पदाधिकारी, सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारी एवं सभी प्रखण्ड पंचायत राज पदाधिकारियों आदि को अवकाश रद्द करने हेतु आदेश निर्गत किया है। इस वर्ष दुर्गा पूजा का त्योहार दिनांक-26.09.2022 से प्रारंभ होकर

दिनांक-05.10.2022 को सम्पन्न होनी की सूचना है। उक्त त्योहार के अवसर पर दिनांक-26.09.2022 को कलश स्थापन होने की सूचना है। साथ हीं दनिांक-02.10.2022 को महासप्तमी, दिनांक-03.10.2022 को महाअष्टमी एवं 04.10.2022 को महानवमी तथा दिनांक-05.10.2022 को विजयादशमी मनाये जाने की संभावना है। इस अवसर पर विधि व्यवस्था एवं सौहाद्र बनाये रखने के उद्देश्य से जिला स्तर पर बड़ी संख्या में संवेदनशील स्थानों पर दण्डाधिकारी के साथ पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की जायेगी। उक्त त्योहार के अवसर पर सभी प्रकार का अवकाश रद्द किया गया है। विशेष परिस्थिति में संबंधित अनुमण्डल पदाधिकारी की अनुशंसा के आलोक में जिला पदाधिकारी द्वारा अवकाश की स्वीकृति प्रदान की जायेगी।*

*बिहार में शराब का व्यापार एवम सेवन पूर्ण रूप से अवैध है। इससे संबधित जानकारी टॉल फ्री नंबर 15545 या18003456268 एवम जिला नियंत्रण कक्ष के दूरभाष नंबर पर’06276-222576 ’जरूर दे। आपकी पहचान गोपनीय रखी जायेगी।*

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button