District Adminstrationअपराधकिशनगंजब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज उत्पाद अधीक्षक के निर्देश पर ड्रोन कैमरा से चलाया गया अभियान, 22 लोग गिरफ्तार।

किशनगंज/धर्मेन्द्र सिंह, नगर निकाय चुनाव को लेकर अतिरिक्त सतर्कता बरत रही पुलिस और उत्पाद विभाग की टीम ने दो बड़ी कार्रवाई की है। शनिवार रात बंगाल से शराब पीकर लौट रहे लोगों के विरुद्ध उत्पाद विभाग ने अलग अलग जगहों पर कार्रवाई की। इसमें 15 लोगों को टीम ने गिरफ्तार किया है। उत्पाद अधीक्षक तारिक महमूद के नेतृत्व में अभियान चलाया गया। 15 लोगों को शराब पीने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। वही रविवार रात 07 लोगो को गिरफ्तार किया है। अभियान फरिंगगोला चेक पोस्ट, रामपुर चेक पोस्ट, मस्तान चौक, चारघरिया व गलगलिया चेक पोस्ट पर चलाया गया। इसके अलावे टीम के द्वारा ड्रोन कैमरा की मदद से कार्रवाई की गई। जिसमें टेंगरमारी में ड्रोन कैमरा से छापेमारी में 900 किलोग्राम जावा गुड़ जब्त किया गया। इसके अलावे 15 लीटर चुलाई शराब जब्त किया गया। जब्त जावा को टीम के द्वारा नष्ट कर दिया गया। वहीं शराब बनाने का उपकरण व बर्तनों को भी नष्ट कर दिया गया। टीम में इंस्पेक्टर ताहिर अंसारी, अवर निरीक्षक विष्णु देव यादव, विकास कुमार सिन्हा, सहायक अवर निरीक्षक नीरज कुमार आदि शामिल थे। सोमवार को उत्पाद अधीक्षक तारिक महमूद ने बताया कि सूचना पर कार्रवाई की गई। 15 लोगों को रविवार को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है, 07 लोगो को सोमवार को न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा। जिन्हें टीम के द्वारा जांच के क्रम में चेकपोस्ट पर पकड़ा गया। इन दिनों उत्पाद विभाग की कार्रवाई से पूरे जिले भर में नशेड़ियों व शराब कारोबारियों में हड़कम्प मचा हुआ है। वही दूसरी ओर बुद्धिजीवी लोग उत्पाद विभाग की इस कार्रवाई का भूरी भूरी प्रशंसा कर रहे है।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button