ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

पूर्व विधान पार्षद व पूर्वी चम्पारण जिला कांग्रेस कमिटी के पूर्व अध्यक्ष राज किशोर प्रसाद का पटना के निजी हॉस्पिटल में लंबी बीमारी के बाद आज निधन हो गया है।

त्रिलोकी नाथ प्रसाद:– वे 85वर्ष के थे वे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता थे और तीन बार बिहार विधान परिषद के सदस्य रह चुके थे ।

बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष डॉ. मदन मोहन झा ने राज किशोर प्रसाद के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है और कहा है कि इनके निधन से कांग्रेस को अपूर्णीय क्षति हुई है ईश्वर उनकी आत्मा को सद्गति व् शांति दे एवं परिवारजनों को ये दुःख सहने की शक्ति दे।

कांग्रेस विधायक दल के नेता अजित शर्मा, राज्य सभा सांसद डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह, प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष कौकब कादरी, समीर कुमार सिंह, श्याम सुन्दर सिंह धीरज, डॉ. अशोक कुमार, विधान पार्षद प्रेम चन्द्र मिश्र, पूर्व मंत्री कृपानाथ पाठक, पूर्व विधायक हरखू झा, ब्रजेश पाण्डेय,प्रदेश कांग्रेस मिडिया विभाग के चेयरमैन राजेश राठौड़ ,ब्रजेश प्रसाद मुनन, कुमार आशीष,असित नाथ तिवारी, ज्ञान रंजन, पूर्व एमएलसी लाल बाबु लाल ने भी राजकिशोर प्रसाद के निधन पर गहरी सम्वेदना एवं दुःख व्यक्त किया है.

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button