अपराधब्रेकिंग न्यूज़राज्य

जदयू ने जेएनयू हिंसा की उच्चस्तरीय जाँच की मांग..

नई दिल्ली जनतादल यूनाइटेड (जदयू) ने जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में हुई हिंसा की उच्चस्तरीय जाँच की मांग की है।यहाँ जारी एक बयान में युवा जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री संजय कुमार ने कहा कि जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में हुई हिंसा बेहद दुखद एवं निंदनीय है और देश के लिए शुभ संकेत नहीं है। शिक्षा के मंदिर में ऐसी घटनाओं का कोई स्थान नहीं होना चाहिए।श्री कुमार ने कहा कि पूरे वाकये से साफ है कि जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय प्रशासन अपने दायित्वों में पूरी तरह विफल रहा है।सरकार को चाहिए कि वह पूरे मामले की उच्चस्तरीय निष्पक्ष जाँच कर दोषियों को सजा दिलाये जिससे भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों।

रिपोर्ट-श्रीधर पांडे

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button