अपराधताजा खबरप्रमुख खबरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्य

बालू माफियाओं और पुलिस में भिड़ंत, खनन विभाग की गाड़ी क्षतिग्रस्त…

रोहतास:-डेहरी ऑन सोन में अवैध रूप से बालू खनन को लेकर जिले में अपराध थमने का नाम नहीं ले रहा है।आज दोपहर में सोन नदी के नये पुल पर जहां बालू माफिया और पुलिस के बीच जमकर हंगामा रोडे़बाजी हुआ है।बालू माफियाओं का हौसला इतना बुलंद हो गया है कि पुलिसकर्मियों की टीम पर हमला बोल दिया जहां खनन पदाधिकारी की गाड़ी को भी माफियाओं द्वारा पथराव कर क्षतिग्रस्त कर दिया गया है।

बताया जा रहा है कि डेहरी सोन नदी इलाके के गेमन पुल का है।जहां अवैध बालू खनन को लेकर छापेमारी करने गई पुलिस और खनन विभाग के अधिकारियों को बालू माफियाओं ने निशाना बनाया है।जहां हालात को काबू करने के लिए पुलिस ने लाठियां बरसाईं है।डेहरी एसडीएम लाल ज्योतिनाथ शाहदेव और एसडीपीओ संजय कुमार मौके पर मौजूद हैं। तथा स्थिति को नियंत्रित कर रखा है।इस घटना से बालू माफियाओं में काफी तनाव बना हुआ है।बालू माफियाओं की ओर से किये गए हमले में खनन पदाधिकारी की गाड़ी का शीशा टूट गया है।बता दें कि कल प्रभारी एसपी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध बालू खनन को लेकर 5 पुलिसवालों को सस्पेंड किया था।

रिपोर्ट-शिव ओझा

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button