अपराधताजा खबरप्रमुख खबरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्य

नवादा : नक्सली का शव को लेकर दिन भर जंगल मे हाँफती रही पुलिस बल

नवादा/गुड्डू कुमार सिंह, गोविंदपुर थाना क्षेत्र के हरनारायणपुर के जंगल मे शनिवार को एक नक्सली के शव होने की खबर को लेकर स्क्वाड जवान और गोबिंदपुर पुलिस ने दिन भर सर्च अभियान किया।लेकिन ढाक के तीन पात की चरितार्थ बेरंग बपास लौट गई।यहां बतादे कि तीन दिन पहले झारखंड पुलिस व नक्सली के साथ मुठभेड़ में झारखंड पुलिस ने एक नक्सली श्रवण मांझी को मार गिराया गया था।और लगातार तीन दिनों से बिहार झारखंड पुलिस ने हरनारायण पुर गाँव के जंगल तथा झारखंड पुलिस पेट्रो फॉल के जंगल मे सर्च अभियान करने की बात कही गई।इधर थानाध्यक्ष डॉ नरेंद्र प्रसाद ने बताया कि हमे और हमारे वरीय पदाधिकारी को सूचना मिला था कि हमारे थानाक्षेत्र के हरनारायणपुर गाँव के जंगल मे एक लाश पड़ा हुआ है।और यह लाश किसी नक्सली का है।फिर क्या था नवादा से एस एस बी के जवान जो दर्ज़नो मोटरसाईकिल पर सवार होकर और गोबिंदपुर थाना से एस आई सतीश कुमार दल बल के साथ हरनारायणपुर जंगल के लिये रवाना हो गए।दिन भर जंगल मे सर्च अभियान चला लेकिन कही कुछ अता पता नही चला कि कही कोई शव हैं।आखिर पुलिस बेरंग वापस लौट आई। थानाध्यक्ष ने बताया कि यह खबर जो आई थी वह खबर बिल्कुल झूठी साबित हुआ।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button