किशनगंजब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज : बिहार की धरती पर कांग्रेस पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष का होगा ऐतिहासिक स्वागत : इन्तेखाब आलम

किशनगंज/धर्मेन्द्र सिंह, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य इन्तेखाब आलम ने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति के लिए राष्ट्रीय कमेटी और राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खड़के और राहुल गांधी का आभार व्यक्त किया है। और अखिलेश प्रसाद सिंह को कांग्रेस का बिहार प्रदेश अध्यक्ष बनने पर ढेरों शुभकामनांए दी। उन्होंने कहा है कि अखिलेश जी एक तपे तपाए नेता हैं और हर प्रकार से लैस व्यक्ति और जुझारू नेतृत्व देने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद दिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी में लंबे समय के इंतजार के बाद बिहार के प्रभारी पर भक्त चरण दास का खास आभार व्यक्त करते हुए कहा के आज एक नए अध्यक्ष की नियुक्ति पर मोहर के लिए उन्हें भी धन्यवाद है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय नेतृत्व के इस प्रकार के निर्णय से पूरे प्रदेश में हर जगह हर मजहब हर धर्म में एक खुशी की लहर है कि अखिलेश प्रसाद सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस को आगे बढ़ने में और मदद मिलेगी और उनके अनुभव का लाभ निश्चित तौर पर कांग्रेस पार्टी को मिलेगा।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button