ताजा खबरप्रमुख खबरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज : 7 सितंबर को फिर चलेगा कोविड टीकाकरण का महाअभियान, राज्य स्वास्थ्य समिति ने दिया जिलों को निर्देश।

किशनगंज/धर्मेन्द्र सिंह, कोविड-19 टीकाकरण से ज्यादा से ज्यादा लाभार्थियों को आच्छादित करने के लिए सूबे में छह माह में छह करोड़ का लक्ष्य निर्धारित है। इसे लेकर गत 31 अगस्त को महाअभियान का आयोजन किया गया था। कोविड टीकाकरण के शत-प्रतिशत लक्ष्य को हासिल करने के लिए पुनः 7 सितंबर को कोविड-19 टीकाकरण का महाअभियान चलाया जाएगा। इसे लेकर स्वास्थ्य विभाग फिर से महाअभियान के सफल आयोजन की तैयारी कर रहा है। जिले में 36000 लोगों को वैक्सीन देने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। जिले के सभी टिकाकरण केंद्रों पर सत्र का आयोजन सुबह 7 बजे से प्रारंभ होगा। सभी लाभार्थियों का कोविन पोर्टल पर वेरीफायर द्वारा संध्या छह बजे तक कार्य करने का आदेश दिया गया है। जिले द्वारा लाभार्थियों की संख्या का आकलन करते हुए पर्याप्त संख्या में सत्रों का आयोजन करते हुए प्रति सत्र कम से कम 150 लाभार्थियों को टीका देने का निर्णय लिया गया है। टीकाकरण के इस महाअभियान को लेकर जिलाधिकारी आदित्य प्रकाश ने सभी प्रखंडों के चिकित्सा पदाधिकारियों एवम् बीडीओ को महाअभियान को सफल बनाने का निर्देश दिया है। इसके लिए पर्याप्त संख्या में एएनएम व वेरीफायर की व्यवस्था करने को कहा गया है। सत्र स्थलों पर एक सेक्टर अधिकारी भी प्रतिनियुक्त करने का निर्देश दिया गया है।

द्वितीय डोज वाले को टीका प्राथमिकता के आधार पर लगाया जाएगा टीका

आगामी 7 सितंबर को आयोजित होने वाले महाअभियान में अधिक से अधिक लोगों को वैक्सीन देने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। जिले में सभी स्तर पर संचालित किए जा रहे सत्रों का प्रत्येक स्तर पर सघन अनुश्रवण की जरूरत पर जोर दिया गया है। इसके लिए प्रत्येक तीन सत्र पर एक पर्यवेक्षक तथा 10 सत्र स्थलों पर एक सेक्टर अधिकारी को प्रतिनियुक्त किया जाएगा। दूसरे डोज से वंचित लाभार्थियों को प्राथमिकता दी जाएगी एवम् द्वितीय डोज वाले को सभी सत्र स्थलों पर टीका लगाने की व्यवस्था होगी।

महाअभियान के आयोजन हेतु बनेगी सूक्ष्म कार्य योजना

जिले के आशा, आंगनबाड़ी, जीविका दीदी, शहरी आजीविका सदस्य, पंचायत सदस्य, शिक्षकों आदि द्वारा लक्षित लाभार्थियों को महाअभियान के संबंध में जानकारी प्रदान की जाएगी। उनके माध्यम से भी लाभार्थियों का उत्प्रेरण कर टीकाकरण कराना सुनिश्चित किया जाएगा। महाअभियान के आयोजन के लिए सूक्ष्म कार्य योजना इस प्रकार तैयार की जानी है ताकि अधिक से अधिक संख्या में द्वितीय खुराक हेतु वंचित लाभार्थियों को प्राथमिकता के आधार पर टीकाकरण सुनिश्चित हो सके। जिले में ज्यादा से ज्यादा सत्र स्थलों का संचालन कर टीके का डोज लगाया जाएगा।

तीसरी लहर से बचने के लिए वैक्सीन लेना जरूरी : 

जिले के सिविल सर्जन डॉ श्री नंदन ने कहा तीसरे लहर से बचना है तो सबसे पहले अपने घर से टीकाकरण की शुरूआत करें। उन्होंने कहा कि टीके का दोनों डोज बहुत जरूरी है। उन्होंने अपील किया कि सभी लोग इस महा अभियान को सफल बनाने में योगदान दें। खासकर दूसरे डोज से वंचित लाभुक सत्र स्थल पर जाकर दूसरा डोज अवश्य लगवाएं।

जिले में टीकाकरण की अब तक की स्थिति :

जिले में लक्षित आबादी के लगभग 40 प्रतिशत आबादी को प्रथम डोज का टीकाकरण किया का चुका है। जिला पदाधिकारी डॉ अदित्य प्रकाश ने कहा कि जिले में अबतक लगभग 5.03 लाख डोज से ज्यादा दिए जा चुके हैं। 4.37 लाख से अधिक लोगों को प्रथम तथा 66 हजार से अधिक लोगों को टीके का दूसरा डोज लगाया जा चुका है। 31 अगस्त को चलाए गए अभियान की तर्ज़ पर आगामी 7 सितंबर को चलाए जाने वाले अभियान के लिए जल्द ही राज्य स्तर से टीके की खेप उपलब्ध कराई जाएगी। 7 सितंबर को महा अभियान के माध्यम से जिले के ज्यादा से ज्यादा सत्र स्थलों का संचालन कर टीकाकरण किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button