झारखंडराजनीति

विधायक पुष्पा देवी और पूर्व सांसद मनोज कुमार ने जनसंपर्क अभियान के तहत नौडीहा बाजार क्षेत्र में लोगों से संपर्क साधा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र में भाजपा सरकार ने अपने नौ वर्ष पूर्ण कर लिए हैं। इस अवसर पर भाजपा संगठन द्वारा विभिन्न कार्यक्रम सभी जिला, मंडल, शक्ति केंद्र एवं बूथ पर आयोजित किए जा रहे हैं तथा विशेष जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में पूर्व सांसद भाजपा नेता मनोज कुमार एवं विधायक पुष्पा देवी ने नौडीहा बाजार मंडल के कई एक गाँव मे घर-घर संपर्क किया और देश को समर्पित केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार की नीतियों व योजनाओं की जानकारी दी।
पूर्व सांसद भाजपा नेता मनोज कुमार ने मोदी सरकार की 9 वर्षीय कार्यकाल के उपलब्धियों भरा पत्रक लोगों को दिया। मौके पर भाजपा के सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद थे।

भाजपा के महा जनसंपर्क अभियान में पूर्व सांसद भाजपा नेता मनोज कुमार ने कहा कि भाजपा एक व्यक्ति या एक परिवार की बनाई हुई पार्टी नहीं है,बल्कि इसे आप जैसे सैकड़ों, हजारों लोगों ने मिलकर बनाया है। आप जैसे कार्यकर्ताओं की मेहनत के बल पर ही आज भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। केंद्रीय समिति की बैठक के अनुसार तय किया गया कि वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ विचार साझा कर उनके उर्जा और अनुभव को ग्रहण करते हुए पार्टी को और ऊंचाइयों में ले जाएं। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस के पास ना तो नीति है और ना नेता। कांग्रेस झूठ के बुनियाद के आधार पर बनी है। कांग्रेसदलित अत्याचार, बच्चों, महिला अत्याचार, पेपर लीक, तुष्टिकरण , घोटाले के मामलों में एक नंबर पर आती है।

Related Articles

Back to top button