ताजा खबर

मेयर डा. आशा लकड़ा ने G-20 समिट की तैयारी को लेकर रांची नगर निगम के अधिकारियों के साथ की बैठक 

मेयर डा. आशा लकड़ा ने G-20 समिट की तैयारी को लेकर रांची नगर निगम के अधिकारियों के साथ की बैठक 

 

 

दिनांक: 25 जनवरी 2023

महापौर कार्यालय,राँची नगर निगम, राँची।

=================

संवाददाता कृष्णा कुमार

बुधवार को मेयर डा. आशा लकड़ा ने G-20 समिट की तैयारी को लेकर रांची नगर निगम के अधिकारियों के साथ बैठक की और आवश्यक दिशा -निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि रांची में दो-तीन मार्च को G-20 समिट की संभावित तिथि निर्धारित की गई है। रांची में G-20 समिट होना हमारे लिए गर्व की बात है। यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत देश को विश्व के मानचित्र पर स्थापित किया है। इसी का प्रतिफल है कि G-20 समिट के लिए देश के 56 विभिन्न स्थानों का चयन किया गया है, जहां दो सौ से अधिक सभाएं होंगी। G-20 समिट का विषय है, वैन अर्थ, वैन फैमिली और वन फ्यूचर। G-20 समिट में 20 देशों के लोग तो शामिल होंगे ही, प्रधानंत्री के आमंत्रण पर अन्य देशों के लोग भी पहुंचेगे। इसलिए रांची शहर में आयोजित G-20 समिट को लेकर रांची नगर निगम की भी अहम जिम्मेदारी है। शहर की साफ-सफाई, देखरेख, सुंदरीकरण व सजाने की जिम्मेदारी रांची नगर निगम की है। रांची नगर निगम के विभिन्न विभागों के अधिकारियों को शहर को दुरुस्त करने का निर्देश दिया गया है। मेयर ने बताया कि शहर के चार पॉइंट पर महिला समुह व पार्षद G-20 समिट में शामिल होने वाले विभिन्न देशों के प्रतिनिधियों का स्वागत करेंगे। वाल पेंटिंग पर G-20 का लोगो होगा। गुरुवार को निगम की ओर से वाल पेंटिंग के लिए G-20 का लोगो जारी कर दिया जाएगा। इसके अलावा वाल पेंटिंग में रांची नगर निगम के झंडोत्तोलन का फोटो भी शामिल होगा। मेयर ने यह भी बताया कि एयरपोर्ट, रिम्स चौक, अरगोड़ा चौक, रेडिसन ब्लू होटल, हरमू चौक, सहजानंद चौक, रातू रोड़, चांदनी चौक, हिंदुस्तानी ढाबा से रिनपास तक साफ-सफाई व घासों की कटाई कराई जाएगी। इसके बाद ब्लीचिंग पाउडर और चूना का छिड़काव किया जाएगा। शहर के विभिन्न क्षेत्रों में वाल पेंटिंग, बैनर, पोस्टर लगाए जाएंगे। साथ ही शहर के सभी स्कूल-कॉलेज में G-20 समिट के आयोजन को लेकर प्रचार प्रसार किया करेगा। आगंतुकों के आवागमन के लिए निर्धारित रूटों पर गमला में रंग-बिरंगे फूल लगाए करेंगे। सभी विद्युत पोल पर रूप लाइटिंग लगाए जाएंगे। खुली नालियों को स्लैब से ढंके जाएंगे। अस्थायी पार्किंग का निर्माण होगा। सड़के से अतिक्रमण हटाए जाएंगे। G-20 समिट को लेकर 10 फरवरी को मैराथन दौड़ का आयोजन होगा। 20 फरवरी को अटल स्मृति वेंडर मार्केट और नागाबाबा खटाल सब्जी मार्केट में वेंडरों के माध्यम से सफाई अभियान चलाया जाएगा।

Related Articles

Back to top button