ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

छह दिवसीय आजादी का अमृत महोत्सव फोटो प्रदर्शनी के पांचवें दिन जनता के दिखाया उत्साह, समापन कल

त्रिलोकी नाथ प्रसाद –सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार के केंद्रीय संचार ब्यूरो, पटना द्वारा आजादी का अमृत महोत्सव एवं 8 साल सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण विषय पर राजकीय कल्पवास मेला, सिमरिया, बेगूसराय में छह दिवसीय आजादी का अमृत महोत्सव फोटो प्रदर्शनी सह जागरूकता कार्यक्रम का आज 21 अक्टूबर 2022 को पांचवां दिन था।

फोटो प्रदर्शनी सह जागरूकता कार्यक्रम का उद्देश्य देश की आजादी के महान स्वतंत्रता सेनानियों एवं गुमनाम नायकों को याद करने और नई पीढ़ी को उनके बारे में बताने के साथ-साथ केंद्र सरकार द्वारा 8 साल में सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण के लिए किये गए कार्यों से आम जनता को अवगत कराना है।

विगत 17 अक्टूबर से जारी इस कार्य्रकम के पांचवें दिन जनता ने अपने उत्साह का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर मंत्रालय द्वारा प्रदर्शनी के साथ साथ विभिन्न गतिविधियां भी आयोजित की गई।केंद्रीय संचार ब्यूरो, भागलपुर के क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी अभिषेक कुमार ने बताया कि फोटो प्रदर्शनी का समापन कल 22 अक्टूबर को किया जायेगा। इस प्रदर्शनी में सभी के लिए प्रवेश नि:शुल्क है।बरौनी स्थित एपीएसएम कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर श्री मनोज कुमार ने आजादी के अमृत महोत्सव के उद्देश्यों और लक्ष्यों की चर्चा की तथा आम जनता से अधिक अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की।

कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों द्वारा स्थानीय छात्र छात्राओं के बीच आजादी क्वेस्ट ऐप पर आयोजित ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता के सफल प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। विजेताओं में आर्यन कुमार, कर्ण कुमार, विकास कुमार,अभिषेक कुमार, बादल कुमार तथा दीपक कुमार शामिल रहे।विदित हो कि भारत सरकार का विशेष डिजिटल जागरूकता रथ बेगूसराय जिले में केंद्र सरकार की योजनाओं एवं कार्यक्रमों के बारे में आम जनों को जागरूक कर रहा है, आज भी यह रथ बेगूसराय जिले के विभिन्न इलाकों में चलाया गया।कार्यक्रम के दौरान मंत्रालय के पंजीकृत सांस्कृतिक दल लोक कला मंच, दरभंगा तथा पल्लवी कला मंच मधुबनी द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम में बिहार मिथिलांचल क्षेत्र का प्रसिद्ध जाट-जट्टिन लोकनृत्य व गीत प्रस्तुत किया गया।
कार्यक्रम में सूचना एवं केंद्रीय संचार ब्यूरो, पटना के सहायक क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी, सुदर्शन झा, आदर्श कुमार, निशांत कुमार, राकेश कुमार,राजू , श्रीप्रसाद मंडल सहित मंत्रालय के अधिकारी- कर्मचारी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button