किशनगंजब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज : ठाकुरबाड़ी शीतला मंदिर में शुक्रवार से शुरू होगी मां भगवती पूजा।

किशनगंज, 04 मई (के.स.)। धर्मेन्द्र सिंह, शहर के ठाकुरबाड़ी रोड में शुक्रवार से दो दिवसीय भगवती पूजा की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चार व विधि विधान के साथ की जाएगी।शनिवार को दूसरे दिन मां संतोषी की पूजा का आयोजन किया जाएगा। पहले दिन मां भगवती की पूजा अर्चना की जाएगी। मंदिर के पुरोहित दुखन लाल भगत के सानिध्य में माता की पूजा अर्चना की जाएगी। माँ भगवती की पूजा को लेकर तैयारी अंतिम चरण में है। मंदिर मे भक्तों की भीड़ जुटती है। यहां हर कोई यहां माता को मत्था टेकने आता है।यहां मां भगवती और मां संतोषी की स्थायी प्रतिमा स्थापित है। मंदिर के पुरोहित दुखन लाल भगत ने कहा कि पिछले दो वर्ष कोरोना काल के कारण पूजा भव्य तरिके से नहीं हो रही थी। इस बार माता की पूजा धूमधाम से की जाएगी। शुक्रवार को भगवती की पूजा व शनिवार को माता संतोषी की पूजा होगी।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button