अपराध

जमीन का विवाद… स्कॉर्पियो से वापस घर लौट रहे पूर्व मुखिया को हथियार बंद बदमाशों ने मारी गोली

गुड्डू कुमार सिंह /आरा:-कल दिनांक 11.01.2024 को दोपहर लगभग 1:00 बजे के आसपास उदवंतनगर थाना क्षेत्र के पियनिया मोड़ के पास गड़हनी थाना क्षेत्र के बगवों पंचायत के पूर्व मुखिया विनोद सिंह की स्कॉपिर्यो गाड़ी के ऊपर पूर्व विवाद को लेकर कुछ अपराधियों द्वारा गोली चलाई गई।

जिसके क्रम में उनके हाथ में गोली लग गई। सूचना प्राप्त होते ही तुरंत पुलिस पाँच मिनट के अंदर पहुँच कर उन्हे तुरंत अपने पुलिस गाड़ी से निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहाँ उनका ईलाज चल रहा है घायल विनोद सिंह खतरे से बाहर है।

उक्त घटना का संज्ञान लेते हुए पुलिस अधीक्षक के द्वारा एक विशेष टीम का गठन किया गया।

जिसमें सहायक पुलिस अधीक्षक सह-अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर आरा, डीआईयू प्रभारी एवं पूरी टीम, थानाध्यक्ष नवादा, थानाध्यक्ष उदवंतनगर, थानाध्यक्ष चरपोखरी एवं थानाध्यक्ष चौरी थाना को टीम मे रखा गया है।

 घटना के बाद कुछ जगह पर छापामारी की गई है क्योंकि अभियुक्त की पहचान की जा चूकि है। और अभियुक्त अभी मोबाईल बंद कर के छुपे हुए है पुलिस टीम लगातार छापामारी कर रही है और इसके साथ ही इस घटना में त्वरित गति से वारंट और कुर्की की प्रकिया की जा रही है इस घटना में त्वरित गति से गिरफ्तारी सुनिश्चित कि जाएगी और साथ में वारंट एवं कुर्की की भी कार्यवाही निष्पादित की जाएगी। भोजपुर पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार यादव द्वारा दी गई जानकारी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button