ताजा खबर

नीतीश के मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा, जानिए..किसको मिला मलाई और किसको मिला रेवड़ी ….राजद,कांग्रेस ने ब्राह्मणो को रखा हासिए पर।।

इस वक्त की बड़ी खबर नीतीश कुमार के मंत्रियों के बीच विभागों के बंटवारे से जुड़ी हुई आ रही है। बिहार में नीतीश कैबिनेट के विस्तार के बाद मंत्रियों के बीच विभागों को बंटवारा कर दिया गया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पास गृह और सामान्य प्रशासन विभाग रहेगा, डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के पास नगर विकास, स्वास्थ्य, पथ निर्माण विभाग रहेगा जबकि तेजप्रताप यादव को पर्यावरण, जलवायु परिवर्तन विभाग की जिम्मेवारी मिली है। विजय कुमार चौधरी को वित्त मंत्री बनाया गया है।बिजेंद्र प्रसाद यादव को ऊर्जा और योजना एवं विकास विभाग का मंत्री बनाया गया है। आलोक मेहता राजस्व और भूमि सुधार विभाग के मंत्री बनाए गए हैं। अफाक आलम को पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग का मंत्री बनाया गया है, अशोक चौधरी भवन निर्माण विभाग के मंत्री बनाए गए हैं जबकि श्रवण कुमार को ग्रामीण विकास विभाग का मंत्री बनाया गया है
आरजेडी कोटे से मंत्री बने सुरेन्द्र यादव को सहकारिता विभाग का मंत्री बनाया गया है। वहीं रामानंद यादव को खान एवं भूतत्व विभाग का मंत्री बनाया गया है। लेसी सिंह खान एंव भूतत्व विभाग की मंत्री बनाई गईं हैं। जबकि मदन सहनी को समाज कल्याण विभाग का मंत्री बनाया गया है वहीं कुमार सर्वजीत को पर्यटन विभाग का जिम्मा सौंपा गया ललित यादव को लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग का मंत्री बनाया गया है। वहीं संतोष कुमार सुमन अनुसूचित जाति-जनजाति कल्याण मंत्री बनाए गए हैं। संजय कुमार झा को जल संसाधन और सूचना जन संपर्क विभाग का जिम्मा सौंपा गया है। शीला मंडल परिवहन विभाग की मंत्री बनाई गई हैं जबकि समीर महासेठ को उद्योग विभाग का मंत्री जिनसे बिहार को काफी उम्मीद हैं
प्रो. चंद्रशेखर बिहार के नये शिक्षा मंत्री बनाए गए हैं, सुमित कुमार सिंह को विज्ञान एवं प्रावैधिकी विभाग, सुनील कुमार को मद्य निषेद्य, उत्पाद एवं निबंधन विभाग, अनिता देवी को पिछड़ा एवं अतिपिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग, जितेन्द्र कुमार राय को कला संस्कृति एवं युवा विभाग, जयंत राज को लघु जल संसाधन विभाग, सुधाकर सिंह को कृषि विभाग, जमा खान को अल्पसंख्यक कल्याण विभाग, मुरारी प्रसाद गौतम को पंचायती राज मंत्रालय विभाग का मंत्री बनाया गया है।
वही राजद और कांग्रेस ने ब्राह्मणों को अपने मंत्रिमंडल में जगह देना उचित नही समझा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button