किशनगंजब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज : परिवहन मित्र कामगार संघ ने मनाया मई दिवस।

किशनगंज, 02 मई (के.स.)। धर्मेन्द्र सिंह, मजदूर दिवस के अवसर पर सोमवार को परिवहन मित्र कामगार संघ जिला इकाई के द्वारा हर्षोल्लास के साथ मजदूर दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन जिला परिषद आवास के समीप स्थित कार्यालय में किया गया। जिसमे सभी परिवहन मित्रों के साथ सीआईटीयू, ऑटो चालक संघ, ई-रिक्शा चालक संघ एवं महिला शाखा के सदस्यों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। परिवहन मित्र कामगार संघ के प्रदेश अध्यक्ष चंचल मुखर्जी ने कहा कि मई दिवस पर कार्यालय परिसर के पास एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें मेहनत मजदूरी कर अपना पेट पालने वाले मजदूर संगठनों से जुड़े पदाधिकारी व सदस्य शामिल हुए। कार्यक्रम का उद्देश्य सभी मजदूरों को संगठित करना था। परिवहन मित्र कामगार संघ का भी यही उद्देश्य है। कार्यक्रम में सबों ने अपनी समस्याओं को साझा किया। जिसे सरकार के पास पहुंचाया जाएगा। कार्यक्रम में संघ से जुड़े लोगों को सम्मानित भी किया गया। इस अवसर पर अध्यक्ष चंचल मुख़र्जी, संजय कुमार, प्रकाश कुमार दास, श्याम प्रसाद गुप्ता, फनीश चन्द्र दास, प्रकाश सरकार, मो० सईदुल, एवं नसीम अख्तर आदि मौजूद थे।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button