District Adminstrationअपराधकिशनगंजब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज : पूर्णिया आयुक्त कर रहे हैं मंडल कारा का निरीक्षण।

किशनगंज/धर्मेन्द्र सिंह, पूर्णिया आयुक्त गोरखनाथ बुधवार को किशनगंज पहुँचे। जंहा मंडल कारा का निरीक्षण कर रहे हैं। निरीक्षण 1 बजे के करीब शुरू हुई है। कमिश्नर के साथ डीएम श्रीकांत शास्त्री व एसपी डॉ इनामुल हक मेंगनु भी मौजूद हैं। एसडीएम अमिताभ कुमार गुप्ता, एसडीपीओ अनवर जावेद अंसारी भी मौजूद थे। मंडल कारा में लगातार एक घण्टे से निरीक्षण चल रही है। हालांकि मंडल कारा के निरीक्षण में क्या बरामद हुआ ये अभी स्पष्ट नहीं हुआ है। जेल के पुरूष और महिला वार्डों की तालाशी ली गई। वही कारा परिसर के अस्पताल की व्यवस्था की भी पड़ताल की गई। इस दौरान जेल के अंदर विभिन्न वार्डो की तलाशी ली गई। सुरक्षा को लेकर भी व्यवस्था की जांच की गई। एवं जेल में मुलाकातियों की व्यवस्था को लेकर आयुक्त ने पड़ताल की। बंदियों की क्षमता के बारे में भी जानकारी ली गई। वही निरीक्षण के दौरान प्रत्येक वार्डों की गहन तलाशी ली गई।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button