किशनगंजब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज : शांतिपूर्ण माहौल प्रखंड अध्यक्ष का चुनाव हुआ संपन्न।

किशनगंज/धर्मेन्द्र सिंह, जनता दल यूनाइटेड के सांगठनिक चुनाव वर्ष 2022-2025 का प्रखंड अध्यक्ष का चुनाव प्रत्येक प्रखंड में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। प्रखंड निर्वाचन पदाधिकारी और प्रखंड प्रवेक्षक की उपस्थिति में चुनाव कराया गया। प्रत्येक प्रखंड पर इच्छुक जदयू के क्रियाशील सदस्य के द्वारा नामांकन पत्र दाखिल किया गया। उसकी जांच प्रक्रिया की गई और क्रियाशील सदस्य वोटर के रूप में अपना अपना मतदान किए और चुनाव संपन्न हुआ। चुनाव नतीजा आने के पश्चात किशनगंज प्रखंड से मो० सुफियान प्रखंड अध्यक्ष निर्वाचित किए गए, ठाकुरगंज प्रखंड से मो० नजरुल हक, बहादुरगंज प्रखंड से हरिहर पासवान, कोचाधामन प्रखंड से दानिश इकबाल, एवं टेढागछ प्रखंड से मो० शाहिद प्रखंड अध्यक्ष निर्वाचित घोषित किए गए। पोठिया प्रखंड एवं दिघलबैंक प्रखंड में विशेष कारण से चुनाव स्थगित किया गया इसलिए इन दोनों प्रखण्ड पर अभी अध्यक्ष का चुनाव नहीं हो पाया है। पूरी निर्वाचन प्रक्रिया जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला प्रवक्ता सत्य प्रकाश अधिवक्ता एवं जिला पर्यवेक्षक पवन मिश्रा के दिशा निर्देश पर संपन्न की गई। इस चुनाव प्रक्रिया में जिला महासचिव कार्यालय प्रभारी रेयाज अहमद ने अपने अनुभव का बहुमूल्य योगदान दिया। जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने अपने सहयोग के लिए जिला पर्यवेक्षक पवन मिश्रा, जिला महासचिव रियाज अहमद एवं प्रखंड के निर्वाचन पदाधिकारी नूर इस्लाम नूरी, सुदामा दास, नजरुल इस्लाम, कमरुल होदा, बांके बिहारी, नवेद आलम, रॉकी, एवं प्रखंड प्रवचन विजय झा, मुजफ्फर हुसैन, श्रीमती एलिस किसको, एहतेशाम अंजुम, अशोक कुमार, निजामुद्दीन, श्रीमती जानकी सिन्हा को धन्यवाद दिया एवं जदयू के सभी कार्यकर्ताओं को साधुवाद दिया की पूरे शांतिपूर्ण माहौल में चुनाव की प्रक्रिया संपन्न कराई गई। जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने आगे बताया कि दिनांक 20 नवंबर 2022 को जिलाध्यक्ष की भी चुनाव की जाएगी जिसमें प्रखंड अध्यक्ष एवं प्रखंड कार्यकारिणी के सदस्य पूर्व विधायक एवं अन्य हिस्सा लेंगे।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button