District Adminstrationअपराधकिशनगंजब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज : स्मैक की नशा करने के लिए युवा इस तरह की चोरी की घटना को दे रहे है अंजाम।

कारगिल पार्क का ग्रिल उखाड़ ले गए नशेबाज

किशनगंज/धर्मेन्द्र सिंह, शहर में स्मैक को लेकर कर पुलिस प्रशासन ने कई कार्रवाई की है। पुलिस ने कई स्मैक गिरोह का भंडाफोड़ कर कई धंधेबाजों को जेल भेजने का काम किया है। लेकिन शहर से स्मैक का नशा करने वालों की नशा पूरी तरह नही उतरा है। स्मैक को लेकर आए दिन चोरी की घटना सामने आते रहती है। कभी नशेबाज लोगों के घर से गैस सिलेंडर चुरा ले जाते है तो कही ऑटो रिक्शा की बैटरी खोल कर बेच देते है या किसी का मोटर भी चुरा कर ले जाते है। यही नही शहर में कबूतर की चोरी करते हुए भी स्मेकर को पकड़ा गया है। इसी बीच यह तस्वीर शहर के रूईधाशा वार्ड 24 स्थित कारगिल पार्क का है। जहाँ एक युवा बॉण्डरी वाल का ग्रिल तोड़ते नजर आ रहे है। लोगों का कहना है कि स्मैक की नशा करने के लिए युवा इस तरह की चोरी की घटना को अंजाम दे रहे है। जो लोगों के लिए परेशानी का सबब बन चुका है। लोगों का मानना है कि चोरी की छोटी मोटी घटना होने के कारण पुलिस कंप्लेन भी नही लिखाया जाता है। लेकिन आए दिन इस तरह की घटना होते रहती है जो प्रशासन के लिए भी एक चुनौती है।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button