District Adminstrationकिशनगंजप्रमुख खबरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज : भाजपा कार्यकर्ताओं ने डॉ जयसवाल का किया स्वागत।

किशनगंज/धर्मेन्द्र सिंह, बिहार विधान परिषद से जुड़ी कमेटियों का नए सिरे से पुनर्गठन कर दिया गया है। विधान परिसद के सभापति देवेश चंद्र ठाकुर ने समितियों के नए अध्यक्ष और उनके सदस्यों से जुड़ी अधिसूचना बिहार विधान परिषद सचिवालय ने जारी कर दी। इस कमेटी में किशनगंज मेडिकल कॉलेज के निदेशक सह भारतीय जनता पार्टी के कोषाध्यक्ष डॉ दिलीप कुमार जायसवाल को शामिल किया गया हैं। बिहार विधान परिषद में मुख्य सचेतक प्रतिपक्ष बनने के बाद डॉ दिलीप कुमार जायसवाल किशनगंज पहुचे। जहां सैकड़ों की संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता एवं उनके समर्थक उनका बेसब्री से इंतज़ार कर रहे थे। किशनगंज माता गुजरी मेमोरियल मेडिकल कॉलेज सह लाइंस अस्पताल के डायरेक्टर डॉ दिलीप जायसवाल ने लगातार तीसरी बार पूर्णिया, अररिया, किशनगंज के स्थानीय निकाय क्षेत्र से सम्पूर्ण बिहार में सर्वाधिक मत से चुनाव जितने का रिकार्ड दर्ज किया था। लगातार केंद्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व के द्वारा उन्हें ज़िम्मेदारी एवं सम्मान दिया जा रहा हैं। हाल हीं में डॉ जायसवाल को पार्टी ने सिक्किम प्रदेश का प्रभारी बनाकर केंद्रीय टीम में जगह देने का काम किया है साथ हीं पूरे देश में पार्टी के कार्यालय प्रबंधन की ज़िम्मेदारी भी इन्हें दिया गया। अब मंत्री पद का दर्जा देकर इन्हें सम्मानित किया गया है। जिससे उनके समर्थकों में जबरदस्त जोश व खरोश देखने को मिल रहा है और सभी समर्थक अपने नेता को फूलों की माला पहनाकर और मिठाई खिलाकर बधाई दे रहे हैं। मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष सुशांत गोप, युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष अंकित कौशिक, लोक जन शक्ति पार्टी के जिलाध्यक्ष हबीबुर्रहमान, जिला उपाध्यक्ष तबरेज आलम, दलित सेना जिलाध्यक्ष सोहन पासवान, छात्र के जिलाध्यक्ष मुर्तजा अली, कोचाधामन प्रखंड अध्यक्ष मो आजाद, अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष मो खैरुल किशनगंज प्रखंड अध्यक्ष आसिफ अंजुम, राजेश गुप्ता, लखविंदर सिंह लक्खा, सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग व कार्यकर्ता उपस्थित थे। डॉ जयसवाल ने सभी का आभार प्रकट किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button