District Adminstrationअपराधकिशनगंजब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज : शराब पीने के आरोप में अलग अलग स्थानों से 15 लोगो को किया गया गिरफ्तार।

कार सवार 3 लोगों को शराब के साथ किया गया गिरफ्तार।

किशनगंज/धर्मेन्द्र सिंह, उत्पाद विभाग के द्वारा मंगलवार की देर शाम को ज़िले के अलग अलग स्थानों में शराब पीने वालों व बेचने वालों के विरुद्ध अभियान चलाया गया। उत्पाद अधीक्षक तारिक महमूद के निर्देश पर अभियान फरिंगोला, रामपुर, मस्तान चौक, चारघरिया व गलगलिया चेक पोस्ट में चलाया गया।अभियान में कुल 15 लोगों को पकड़ा गया। जिसमे 12 लोगों को शराब पीने के आरोप में व 3 लोगों को शराब के साथ पकड़ा गया। उत्पाद विभाग की टीम के द्वारा फरिंगोला चेकपोस्ट पर जांच की जा रही थी। इस दौरान सिलीगुड़ी से आ रही है एक वाहन रोक कर जांच की गई जांच के दौरान वाहन में विदेशी शराब बरामद होते ही कार सवार तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। वही 25 लीटर शराब भी बरामद किया गया। टीम में इंस्पेक्टर ताहिर अंसारी, विकास कुमार सिन्हा, सहायक अवर निरीक्षक नीरज कुमार आदि शामिल थे। सभी बंगाल से शराब पीकर शहर में वापस लौट रहे थे। वही बंगाल से आने वाले लोगों की ब्रेथ एनालाइजर मशीन से जांच के दौरान शराब पीने की पुष्टि होते ही 12 लोगो को पकड़ लिया गया। सभी को बुधवार को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। जिसमे शराब के साथ पकड़े गए 3 लोगों को जेल भेज दिया गया।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button