District Adminstrationकिशनगंजब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज : सीएम बिहार की किशनगंज में 4 फरवरी को निर्धारित समाधान यात्रा के निमित डीएम के द्वारा विभिन्न कार्यालयो का लिया जायजा।

किशनगंज/धर्मेन्द्र सिंह, सीएम बिहार की किशनगंज में 4 फरवरी को निर्धारित समाधान यात्रा के निमित डीएम के द्वारा विभिन्न कार्यालयो का लिया जायजा। किशनगंज मुख्यमंत्री, बिहार नीतीश कुमार की किशनगंज में 4 फरवरी को निर्धारित समाधान यात्रा के निमित डीएम श्रीकांत शास्त्री के द्वारा खगड़ा स्थित मोटर ड्राइविंग ट्रैक निर्माण, अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय में निर्माण कार्य, डेरामारी पंचायत सरकार भवन में तालाब निर्माण कार्य और जीविका कार्यालय में रेशम निर्माण मशीन का जायजा लिया गया। मुख्य रूप से डे मार्केट, डेरामारी में अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय की व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर तैयारियों के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। इसके अतिरिक्त जिला प्रशासन के पदाधिकारियों के साथ डेरामारी पंचायत सरकार भवन का निरीक्षण भी किया गया है।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button