ताजा खबर

सर्वधर्म स्थली है राजगीर : श्रवण कुमार 1506 ई. में राजगीर आये थे गुरुनानक देव

मनीष कुमार कमलिया /राजगीर।ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने शनिवार को राजगीर के गुरुद्वारा में जाकर मत्था टेका। उन्होंने गुरुद्वारा के ग्रंथी मंजीत सिंह से भी मुलाकात कर जानकरी ली। मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में पूरा बिहार आगे बढ़ रहा है। राजगीर सर्वधर्म स्थली है। इस पावन धरा पर गुरुनानक देव 1506 ई. में आये थे। उनकी महत्ता के कारण ही यहां का पानी शीतल हो गया था। जब गुरुनानक देव यहां आये थे तो यहां पर काफी गर्मी थी। लोगों को लगा था कि गुरुनानक देवी जी काफी यशी हैं। यहां के कुंड का पानी गर्म था। लोगों ने उनसे अनुरोध किया कि गर्म को शीतल कुंड में बदल दीजिये। गुरुनानक देव जी ने लोगों के अनुरोध पर गर्म कुंड में जैसे ही अपना चरण दिया वह शीतल हो गया। उसके बाद से ही यह पावन कुंड स्थापित है। इसकी सेवा बाबा अजायब सिंह ने सालों तक की। वे रिटायर आर्मी मैन थे। बाबा अजायब सिंह ने वर्ष 2016 में मुक्ति पायी। वहीं नीतीश कुमार ने गुरुद्वारा को एक बेहतर रूप दिया और अब यहां पर कुछ सालों से प्रकाश पर्व भी काफी धूमधाम से मनाया जाता है। श्रवण कुमार ने कहा कि हमारी सभ्यता व संस्कृति में अतिथियों का स्वागत करने का प्रचलन पुराने समय से है। बिहार के गौरव को फिर से विश्व में फैलाना है।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार तेजी से विकास कर रहा है। इस गुरुद्वारा में देश के कोने-कोने से पर्यटक आते हैं। इतना ही नहीं प्रकाश पर्व के दौरान तो यहां पर विश्व के कई जगहों से भी पर्यटक आते हैं। बिहार में अब गोवा से भी अधिक पर्यटक आ रहे हैं। नीतीश कुमार के उपर बिहार के लोगों को अटूट विश्वास है। इस मौके पर प्रमुख प्रतिनिध अजय पासवान, जदयू नेता मुन्ना कुमार सहित अन्य लोग शामिल थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!