ताजा खबरप्रमुख खबरें

कंकड़बाग थाना प्रभारी रविशंकर सिंह सहित कई पुलिसकर्मियों ने जन सेवा में किया रक्तदान

सागर कुमार विशेष संवाददाता 

कंकड़बाग थाना प्रभारी रविशंकर सिंह सहित कई पुलिसकर्मियों ने जन सेवा में किया रक्तदान

23 फरवरी 2023, पटना

विदित हो कि बिहार पुलिस दिवस 2023 की शुरुआत बिहार पुलिस के मुखिया डीजीपी ,बिहार आर एस भट्टी ने सरदार पटेल भवन से जन सहभागिता मोटरसाइकिल रैली को झंडी दिखाकर जन-जन की ओर बढ़ते कदम कार्यक्रम की शुरुआत की थी।

यहां पर बताते चलें कि बिहार पुलिस की कमान जबसे आरस भट्टी को दी गई थी तब से ही तमाम कयास लगाए जा रहे थे कि उनके नेतृत्व में आम जनमानस के बीच बिहार पुलिस की छवि को सुधारने के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे और उनके आने के बाद लगातार उनके द्वारा दिए गए बयानों और बिहार के वरीय पुलिस पदाधिकारियों के साथ बैठक में भी उन्होंने जो बातें कहीं इन सब से यह पता चलता है कि भट्टी बिहार की पुलिसिंग पर कितने सजग हैं और बिहार के मुखिया नीतीश कुमार जी किस मंसूबे से उनको बिहार पुलिस की कमान सौंपे हैं।

Advertisement Place
Advertisement Place

वैसे तो बिहार पुलिस दिवस हर साल मनाया जाता है परंतु इस साल जिस प्रकार से पुलिस जनता के पास जा जाकर उनसे संपर्क कर रही है और कोई समस्या होने पर कॉल करने को बता रही है, पब्लिक फ्रेंडली हो रही है, रक्तदान कर रही है यह वाकई में काबिले तारीफ है।

केवल सच मासिक पत्रिका फरवरी अंक लेना ना भूले
www.kewalsach.com

इस क्रम में आज राजधानी पटना के सबसे बड़े इलाके कंकड़बाग थाने के थाना प्रभारी रवि शंकर सिंह ने भी जनहित में रक्तदान किया है जिससे समाज में पुलिस के प्रति और विश्वास और आशा बढ़ने की उम्मीद है।

Related Articles

Back to top button