ताजा खबरप्रमुख खबरेंब्रेकिंग न्यूज़योजनाराजनीतिराज्य

केंद्रीय मंत्री और प्रधानमंत्री जी को दो महत्वपूर्ण सड़कों की अनुशंसा के लिए हृदय से धन्यवाद – बीडी राम

पलामू – केवल सच

मेदिनीनगर पलामू संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत केन्द्रीय सड़क एवं अवसंरचना निधि (CRIF) योजना के अंतर्गत वर्ष 2022-23 में विभिन्न सड़कों के निर्माण हेतु माननीय सांसद पलामू श्री विष्णु दयाल राम जी के द्वारा अनुशंसा किया था। उक्त अनुशंसा के आलोक में पलामू जिला के दो महत्वपूर्ण सड़कों के निर्माण हेतु प्रस्ताव को सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय, भारत सरकार ने स्वीकृति प्रदान की है, जो निम्नलिखित हैं:-

1. भजनिया से मोहम्मदगंज होते हुए हैदरनगर (मोहम्मदगंज से दंगवार रोड़) वाया कोल्हुआ, बरडीहा, पंसा, अधौरी एवं रानीदेवा तक 17.372 किलोमीटर।
2. कुट्टी मोड़ (चैनपुर) से हुटार वाया रामगढ़ ब्लॉक के हेड क्वार्टर तक 24.100 किलोमीटर।

इसके लिए माननीय सांसद ने पलामू संसदीय क्षेत्र की समस्त जनता के तरफ से देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी एवं सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के माननीय मंत्री श्री नितिन गडकरी जी को हृदय से धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया हैं।

श्री राम ने कहा कि मुझे उम्मीद है कि उपरोक्त सड़कों के निर्माण से जनता को आवागमन में हो रही कठिनाइयों से निजात मिलेगी। पूरी जानकारी पलामू सांसद बीडी राम के निजी सचिव अलख दुबे ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!