राज्य

*सीआरपीएफ के पूर्व अधिकारी एवं प्रसिद्ध समाजसेवी नीरज कुमार सिंह , संजीव कुमार , राम प्यारे प्रसाद नट एवं सुनील राम ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम के हाथों ली कांग्रेस की सदस्यता।*

मुकेश कुमार/प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, सदाकत आश्रम में आज बिहार कांग्रेस के प्रभारी कृष्णा अल्लावारु एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम के हाथों सीआरपीएफ के पूर्व अधिकारी, राष्ट्रपति द्वारा पुलिस पदक से सम्मानित एवं बाढ़ के समाजिक कार्यकर्ता नीरज कुमार सिंह , पटना के प्रसिद्ध समाजसेवी एवं दलित नेता सुनील राम , माहुरी वैश्य समाज गया के अध्यक्ष संजीव कुमार एवं अखिल भारतीय साहसी नट समाज के अध्यक्ष रामप्यारे प्रसाद नट ने कांग्रेस पार्टी की विचारधारा एवं नीतियों से प्रभावित होकर अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ कांग्रेस परिवार में शामिल हुए।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने इन सभी सामाजिक कार्यकर्ताओं को पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराने के बाद कहा कि नीरज कुमार सिंह , सुनील राम , संजीव कुमार एवं राम प्यारे प्रसाद कुमार जैसे समाजसेवियों का कांग्रेस में शामिल होना यह दर्शाता है कि आज भी देश की एकता, समाजिक न्याय और समावेशी विकास के लिए कांग्रेस पार्टी ही सबसे उपयुक्त मंच है उनके अनुभव और जनसम्पर्क से पार्टी को लाभ मिलेगा।  आज पार्टी में शामिल नेताओं ने हमारे नेता राहुल गांधी के सामाजिक न्याय और आम लोगों के लिए जारी संघर्ष को देखते हुए पार्टी की नीतियों और सिद्धान्तों को अपनाया है।

इस दौरान सदस्यता ग्रहण करने के बाद नीरज कुमार सिंह , सुनील राम , संजीव कुमार एवं राम प्यारे प्रसाद ने कहा कि देश के उज्जवल भविष्य के लिए कांग्रेस पार्टी ही एकमात्र विकल्प है। देश के सभी वर्गो और समुदायों को साथ लेकर चलने में कांग्रेस पार्टी ही सक्षम है। प्रदेश में कांग्रेस पार्टी को सशक्त करने में अपना समय और ताकत लगाऊंगा।

मिलन समारोह का मंच संचालन पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रो अंबुज किशोर झा ने की।

इस अवसर पर बिहार कांग्रेस के प्रभारी कृष्णा अल्लावरू, कोषाध्यक्ष जितेंद्र गुप्ता , मीडिया चेयरमैन राजेश राठौड़, अंबुज किशोर झा , मंजीत आनंद साहू, राजीव मेहता , शशि रंजन अनुराग चंदन , बैद्यनाथ शर्मा , रौशन कुमार सिंह , मनोज शर्मा , मो शाहनवाज सहित अन्य कांग्रेसजन मौजूद थे।

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!