District Adminstrationकिशनगंजताजा खबरन्यायपालिकाब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज : जिला विधिक सेवा प्राधिकार के द्वारा ठाकुरगंज में विधिक जागरूकता शिविर का किया गया आयोजन।

किशनगंज/धर्मेन्द्र सिंह, राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार, नई दिल्ली एवं बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, पटना के निर्देशानुसार 19 जून 2022 को क्लब फील्ड, ठाकुरगंज में जिला विधिक सेवा प्राधिकार, के द्वारा विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस जागरूकता शिविर में पैनल अधिवक्ता गांधी लाल सिंह, पारा विधिक स्वयं सेवक जितेंद्र कुमार झा एवं सुभाष कुमार साह के द्वारा नालसा (गरीबी उन्मूलन योजनाओं का प्रभावी कार्यान्वयन) योजना, 2015, उपभोक्ता कानून, वैकल्पिक विवाद समाधान तंत्र (मध्यस्थता जागरूकता), नालसा (वरिष्ठ नागरिकों को कानूनी सेवाएं) योजना, 2016, बाल श्रम का उन्मूलन, स्वच्छ पर्यावरण, उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम, 2019, वाणिज्यिक न्यायालय में वाणिज्यिक विवाद तथा जल प्रबंधन पर लोगों को जागरुक किया गया। उपरोक्त विषयों पर जानकारी के साथ-साथ अधिवक्ता एवं पारा विधिक स्वयं सेवकों द्वारा आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत जो 13 अगस्त 2022 को व्यवहार न्यायालय परिसर, में आयोजित होने वाली है के संदर्भ में भी लोगों को जानकारी दी गई। साथ ही अंतरराष्ट्रीय योग दिवस जो 21 जून को जिला विधिक सेवा प्राधिकार, किशनगंज द्वारा इनडोर स्टेडियम, किशनगंज में “मानवता के लिए योग” थीम पर मनाया जाएगा के संदर्भ में लोगों को बताया गया तथा योग करने हेतु प्रेरित किया गया।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button