District Adminstrationताजा खबरप्रमुख खबरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज : टेढ़ागाछ में 63% रहा मतदान, महिलाओं की प्रतिशतता रही 75% मतगणना की तैयारी पूरी।

किशनगंज पंचायत आम निर्वाचन 2021 के पांचवे चरण टेढ़ागाछ प्रखंड में 24 अक्टूबर को संपन्न मतदान उपरांत डाले गए मत का प्रतिशत निम्न प्रकार है-

  • पुरुष 51.577% डाले गए मत 26547 (मतदाताओं की कुल संख्या 51476)
  • महिला 74.93%, डाले गए मत 36663(मतदाताओं की कुल संख्या 48931)
  • कुल 62.95% प्रतिशत,डाले गए मत 63210 (मतदाताओं की कुल संख्या 100411)
  • थर्ड जेंडर कुल मतदाता 4, वोट देने वाले मतदाता 0

किशनगंज/धर्मेन्द्र सिंह, मतगणना 26 अक्टूबर को प्रातः 8 बजे पूर्वाह्न से पुलिस लाइन,बाजार समिति में बनाए गए मतगणना केंद्र में प्रारंभ होगी। सभी आवश्यक तैयारिया पूर्ण कर ली गई है। सभी ईवीएम और मतपत्र बज्रगृह में सुरक्षित रखे गए है।सभी पद के लिए अलग अलग काउंटिंग हाल बनाए गए है। वेबकास्टिंग के माध्यम से मत गिनने और ईवीएम रिजल्ट को ऑनलाइन जेनरेट करने समेत ओसीआर तकनीक के माध्यम से ऑटो प्लॉटिंग कराने के व्यवस्था राज्य निर्वाचन आयोग, बिहार पटना के स्तर से की गई है ताकि पूरी पारदर्शिता के साथ निर्वाचन परिणाम घोषित किया जा सके। सभी टेबल पर ईवीएम के पास एक एक वेब कैमरा, हाल के बाहर पर्याप्त संख्या में वेब कैमरा अधिष्ठापित किया गया है। मतगणना केंद्र के पास मीडिया कर्मियों के लिए मीडिया सेंटर की व्यवस्था रहेगी। बिना प्राधिकार पत्र और वैध पहचान पत्र के किसी भी व्यक्ति को केंद्र पर प्रवेश की अनुमति नहीं है। पुलिस पदाधिकारी, बल समेत दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई है। मतगणना केंद्र के आसपास सीआरपीसी धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा प्रभावी रहेगी। विजयी उम्मीदवार के जुलूस, प्रदर्शन पर रोक रहेगी। उक्त जानकारी DPRO रंजीत कुमार ने दी।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button