ताजा खबरप्रमुख खबरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज : मंडल कारा में विधिक सेवा दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में बंदियों को उनके अधिकार के लिए किया गया जागरूक।

किशनगंज/धर्मेन्द्र सिंह, मंडल कारा, किशनगंज स्थित विधिक सहायता केंद्र में सोमवार को बंदियों को राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार, नई दिल्ली के आदेशानुसार आजादी का अमृत महोत्सव एवं विधिक सेवा दिवस के अवसर पर “जेल में बंदियों को उनके अधिकार के लिए जागरूकता” कार्यक्रम कराया गया। इस अवसर पर कारा अधीक्षक निरंजन पंडित, सहायक अधीक्षक मनोज कुमार सिंह, दीना नाथ महतो, पैनल अधिवक्ता सत्य प्रकाश, कारा लिपिक मो सलीम, पर विधिक स्वयंसेवक बंदी मो अकरम एवं सुशील कुमार साहा और करा कर्मी उपस्थित हुए। जिला विधिक सेवा प्राधिकार, किशनगंज के पैनल अधिवक्ता सत्य प्रकाश गुड्डू ने जेल में रह रहे बंदियों के अधिकार के संबंध में बताया। सहायक अधीक्षक मनोज कुमार सिंह एवं दीनानाथ महतो ने भी बंदियों की उनके अधिकार् के संबंध में जानकारी दिए।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button