District Adminstrationअपराधताजा खबरप्रमुख खबरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज : सीपीआई नेता की ओर से नगर परिषद के कर्मियों के विरूद्ध CM से की गई शिकायत के आलोक में CM ने डीएम को कार्रवाई का दिया निर्देश।

किशनगंज/धर्मेन्द्र सिंह, किशनगंज के सीपीआई नेता फिरोज आलम की ओर से नगर परिषद के कर्मियों के विरूद्ध की गई शिकायत के आलोक में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किशनगंज डीएम डॉ आदित्य प्रकाश को कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। आपको बताते चलें कि प्रधानमंत्री आवास में नगर परिषद किशनगंज के कर्मियों के द्वारा धन उगाही का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री को शिकायत किया था। मुख्यमंत्री ने आरोप पर संज्ञान लेते हुए डीएम किशनगंज डॉ आदित्य प्रकाश को शिकायत पत्र भेजते हुए कार्रवाई का निर्देश दिया है। आपको बताते चलें कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किशनगंज के सीपीआई नेता फिरोज आलम की ओर से किशनगंज में प्रधानमंत्री आवास योजना में नगर परिषद किशनगंज के कर्मचारी द्वारा बरती जा रही लापरवाही उदासीनता और लेट लतीफे के कारण सैकड़ों लाभार्थियों को वर्क आर्डर नहीं मिलने की शिकायत के आलोक में अपने ईमेल से किशनगंज के डीएम डॉ आदित्य प्रकाश को कार्रवाई का निर्देश दिया गया है।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button