District Adminstrationकिशनगंजबिहारब्रेकिंग न्यूज़

किशनगंज : एसपी ने सदर थाना का किया औचक निरीक्षण, लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन का निर्देश

किशनगंज, 24 सितंबर (के.स.)। धर्मेन्द्र सिंह, पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार ने बुधवार शाम किशनगंज सदर थाना का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाना में दर्ज विभिन्न कांडों की अद्यतन स्थिति और अनुसंधान की प्रगति की समीक्षा की। एसपी ने लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन के साथ महत्वपूर्ण कांडों में गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।कांड समीक्षा के दौरान एसपी ने एक-एक कर अनुसंधानकर्ताओं से उनके जिम्मे लंबित मामलों में अब तक की गई कार्रवाई की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि अनुसंधान के दौरान उपलब्ध तथ्यों और साक्ष्यों को प्राथमिकता दी जाए। साक्ष्यों के आधार पर जांच को आगे बढ़ाते हुए दोषियों के खिलाफ विधि सम्मत कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।एसपी ने अनुसंधानकर्ताओं को स्पष्ट हिदायत दी कि प्रत्येक कांड की जांच में निर्धारित कानूनी प्रक्रिया का पूरी तरह पालन किया जाए। महत्वपूर्ण मामलों में साक्ष्य संकलन, आरोपियों की भूमिका की जांच और आवश्यक कानूनी कार्रवाई में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने लंबित कांडों को प्राथमिकता के आधार पर निष्पादित करने पर जोर दिया।उन्होंने कहा कि अनुसंधान में गुणवत्ता के साथ समयबद्धता भी जरूरी है। समय पर और प्रभावी अनुसंधान से पीड़ितों को न्याय दिलाने की प्रक्रिया में मदद मिलती है। एसपी ने सभी पुलिस पदाधिकारियों को अपने-अपने मामलों की नियमित समीक्षा करने और लंबित कांडों के निष्पादन के लिए आवश्यक कदम उठाने का निर्देश दिया।निरीक्षण के दौरान किशनगंज सदर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button