ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में अब सरकारी शिक्षक ढ़ूढेंगे शराब,जारी हुआ आदेश

पटना-बिहार में नीतीश सरकार ने पूरे सूबे की पुलिस को शराब ढूढ़ने के काम में लगा रखा है.

इसके अलावा मद्य निषेध औऱ उत्पाद विभाग का लंबा चौड़ा दस्ता शराब रोकने के लिए लगा हुआ है.
शराब रोकने के लिए नयी-नयी बहाली हो रही है. लेकिन सरकार की सारी कवायद फेल है.
लिहाजा अब सरकारी स्कूल के शिक्षकों के साथ साथ शिक्षा सेवक और तालीमी मरकज के सेवकों को शराब ढ़ूढ़ने के काम में लगाने का आदेश जारी कर दिया गया है.
बिहार सरकार के शिक्षा विभाग ने राज्य भर के सरकारी स्कूलों के लिए ये आदेश जारी कर दिया है.

Related Articles

Back to top button