बिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्य

अररिया : कड़े मुकाबले में भाजपा प्रत्याशी प्रदीप कुमार सिंह ने राजद प्रत्याशी शाहनवाज आलम को 20 हजार 94 मतो से हराया

अररिया में एक बार फिर खिला कमल

किन किन विधान सभा में कितना वोट पड़ा

  • 01-सिकटी-2,01,573 वोट
  • 02-रानीगंज-2,06,827 वोट
  • 03-नरपतगंज-2,20,105 मत
  • 04-अररिया सदर-2,07,806 मत
  • 05-फारबिसगंज-2,24,270 मत
  • 06-जोकीहाट-1,89,680
  • कुल वोटिंग-12,50,261 मत

सभी प्रत्याशियों द्वारा प्राप्त मत

  • 01. प्रदीप कुमार सिंह (भाजपा)-600146 मत
  • 02. शाहनवाज आलम (राजद)-580052 मत
  • 03. सत्रुधन सुमन (निर्दलीय)-13746 मत
  • 04. मो० गैसुल आलम (बीएसपी)-12690 मत
  • 05. मो. मोबिनुल हक (निर्दलीय)-12008
  • 06. मो. इस्माइल (बीएमएफ)-7354 मत
  • 07. अखिलेश कुमार (निर्दलीय)-5120 मत
  • 08. मुस्ताक आलम (निर्दलीय)-4899 मत
  • 09. जावेद अख्तर-(एनआर एमपी)-3937 मत
  • नोटा-13838 मत

अररिया, 05 जून (के.स.)। अब्दुल कैय्यूम, अररिया लोक सभा सांसदीय सीट से एक बार फिर भाजपा प्रत्याशी प्रदीप कुमार सिंह ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी राजद के प्रत्याशी शाहनवाज आलम को 20 हजार 94 मतों से हराकर अररिया में कमल खिलाया। जबकि भाजपा प्रत्याशी को 06 लाख 142 मत मिले वही राजद प्रत्याशी ने 05 लाख 52 हजार 80 मत प्राप्त कर कड़ा संघर्ष दिया। प्रदीप कुमार सिंह की यह तीसरी जीत हैं। इस से पहले 2009, 2019 में भी अररिया सांसदीय क्षेत्र से जीत दर्ज हुई थी। हालांकि 2019 में भाजपा प्रत्याशी प्रदीप कुमार सिंह ने राजद प्रत्याशी को 01 लाख 37 हजार मतों से हराया था। लेकिन इस बार मात्र 20 हजार 94 मतों से शाहनवाज आलम को हराया। 2024 की लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी को प्रदीप सिंह को कम मतों का 47.88% वोट प्राप्त हुए जबकि राजद प्रत्याशी शाहनवाज आलम को 46.28% मत मिले। भाजपा प्रत्याशी प्रदीप कुमार सिंह के जीत पर भाजपा कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल हैं। भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को अबीर व गुलाल लगाकर जीत की बधाई दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button