झारखंडताजा खबरप्रमुख खबरेंराज्य

प्राचार्य ने कहा, छात्र-छात्राओं काे युवा महोत्सव में अपनी प्रतिभा निखारने का मिल रहा अवसर

मारवाडी कालेज रांची (Marwadi College Ranchi) में युवा महोत्सव 2023 इंद्रधनुष का हुआ शुभारंभ


रांची : मारवाड़ी कालेज रांची (Marwadi College Ranchi) में युवा महोत्सव 2023 इंद्रधनुष का सफलतापूर्वक शुभारंभ हुआ।कार्यक्रम की शुरुआत कालेज के प्राचार्य डा. मनोज कुमार एवं कार्यक्रम के समन्वयक प्रो. महामनी कुमारी, डीएसडब्ल्यू तरुण चक्रवर्ती, प्रोफेसर इंचार्ज डा. आरआर शर्मा, उप परीक्षा नियंत्रक डा. उमेश कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर की। प्राचार्य ने कहा कि छात्र-छात्राओं काे युवा महोत्सव अपनी प्रतिभा निखारने का अवसर दे रहा है। उन्होंने छात्रों से कहा कि यहां आप अपनी प्रतिभा तो दिखाएंगे ही, अगर आपका इस प्रतियोगिता में चयन हो गया तो यह आपके लिए विश्वविद्यालय स्तर के युवा महोत्सव में प्रवेश का द्वार खोलेगा। अगर आप विश्वविद्यालय स्तर पर चयनित होते हैं तो राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर के युवा महोत्सव में भाग ले सकते हैं। आप ज्यादा से ज्यादा भाग लें और जीतें…।

इनकी देखरेख में हुईं प्रतियाेगिताएं :
पहले दिन क्विज, डिबेट, एलोक्यूशन, माइम, स्किट, मिमक्री, वन एक्ट प्ले, स्पाट फोटोग्राफी, पोस्टर मेकिंग, आन द स्पाट पेंटिंग, कोलाज, कार्टूनिंग, रंगोली, मेहंदी एवं क्ले माडलिंग प्रतिस्पर्धाएं आयोजित की गईं। क्विज के समन्वयक प्रो. एस. आइच, डिबेट एवं एलोकेशन के समन्वयक डा. सीमा चौधरी, माइम, स्किट, मिमिक्री, वन एक्ट प्ले एवं स्पाट फोटोग्राफी के समन्वयक डा. सुशील अंकन, पोस्टर मेकिंग, आन द स्पाट पेंटिंग, कोलाज, कार्टूनिंग के समन्वयक डा. निवेदिता पाल एवं रंगोली, मेहंदी, क्ले माडलिंग के समन्वयक डा. सुनीति नायक की देखरेख में प्रतियोगिताएं हुईं। नाटक का मूल थीम भ्रूण हत्या, महिला सुरक्षा, पारिवारिक सामाजिक चित्रण आदि था। रंगोली एवं स्पाट फोटोग्राफी का मुख्य थीम विकसित भारत @ 2047 रहा। हरेक इवेंट के विजेताओं को 22 दिसंबर को पुरस्कृत किया जाएगा। गुरुवार को लोक नृत्य एवं क्लासिकल नृत्य के साथ म्यूजिक के विभिन्न प्रतिस्पर्धाएं आयोजित की जाएंगी।


इनका रहा सहयोग :
कार्यक्रम में मुख्य रूप से डा. केएएन शाहदेव, डा. विकास कुमार, डा. वैद्यनाथ कुमार, डा. महेश्वर सारंगी, अनुभव चक्रवर्ती, डा. घनश्याम प्रसाद, डा. बहालेन होरो, डा. राजन कुमार, प्रो. रंजय कुमार, डा. पिंकी राज साहू, प्रो. जहांगीर आलम, प्रो. राहुल कुमार, डा. शाहीन रजिया, प्रो. मो. अब्दुलाह, प्रो. विशाल, डा. जीतू लाल, प्रो. सुमंति तिर्की, डा. खातिर हैम्ब्रम, डा. अमित कुमार, डा. समीर निरंजन, डा. अशोक कुमार, डा. वृंदावन महतो, डा. अनुपमा मिश्रा, डा. खातिर हैम्ब्रम का सहयोग रहा। वहीं कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य रूप से कार्यक्रम समन्वयक प्रो. महामनी कुमारी, डा. अवध बिहारी महतो, प्रमोद महली, बिरसा आरोन, कमलेश कुमार, अनिल साहू, ललित उरांव का योगदान रहा। मंच संचालन डा. सीमा चौधरी एवं डा. अवध बिहारी ने किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button