ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

मकान के छत पर लगे रिलायंस के टावर में लगी भीषण आग, मच गया हड़कंप

त्रिलोकी नाथ प्रसाद:-पटना के कदमकुआं थाना क्षेत्र स्थित काजीपुर मोहल्ले में एक मकान में भीषण आग लग गई। बताया जा रहा है कि आग मकान के छत पर बने मोबाइल टावर में लगी थी, जो कुछ ही देर में विकराल रूप धारण करने लगी। वहीं आग लगने की घटना के बाद मकान तथा आसपास रहनेवाले लोगों के बीच हड़कंप मच गया। वहीं घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया,जिसके बाद स्थिति सामान्य हुई।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!