ताजा खबर

*माननीय सभापति श्री अवधेश नारायण सिंह ने चयनित अभ्यर्थियों के बीच वितरित किए नियुक्ति पत्र*

त्रिलोकी नाथ प्रसाद, 2026 को बिहार विधान परिषद् के माननीय सभापति श्री अवधेश नारायण सिंह ने बिहार विधान परिषद् सचिवालय के विभिन्न पदों पर आयोजित भर्ती प्रक्रिया में अंतिम रूप से सफल एवं चयनित अभ्यर्थियों के बीच विधान परिषद् उपभवन सभागार में नियुक्ति पत्र वितरित किए। भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत *डाटा एंट्री ऑपरेटर के 33 एवं निम्न वर्गीय लिपिक के 10 पदों* पर अंतिम रूप से चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए।

इस अवसर पर माननीय सभापति श्री अवधेश नारायण सिंह एवं बिहार विधान परिषद् के सचिव श्री शिव गोपाल मिश्र ने सभी चयनित अभ्यर्थियों एवं उनके परिवारजनों को बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। माननीय सभापति ने अभ्यर्थियों के कठिन परिश्रम, लगन एवं प्रयासों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा नवनियुक्त कर्मियों से अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने की अपेक्षा व्यक्त की।

उक्त अवसर पर बिहार विधान परिषद् के निदेशक श्री ज्ञान प्रकाश, उप सचिव श्री मिथिलेश कुमार झा, श्री नवीन कुमार मिश्र, श्री मनोज कुमार, श्री राजेश कुमार, चौधरी, श्री संजय कुमार एव सचिवालय के पदाधिकारीगण व कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

 

Related Articles

Back to top button