ठाकुरगंजब्रेकिंग न्यूज़राज्य

ठाकुरगंज : सशस्त्र सीमा बल और सशस्त्र पुलिस बल नेपाल के मध्य मैत्री वॉलीबाल मैच का किया गया आयोजन

भारत और नेपाल के मध्य संबंध अनादिकाल से है, दोनों राष्ट्रों की धार्मिक, सांस्कृतिक, भाषायी एवं ऐतिहासिक स्थिति में बहुत अधिक समानता है

किशनगंज, 24 जून (के.स.)। फरीद अहमद, शनिवार को 19वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल ठाकुरगंज की ई-समवाय मुख्यालय कदूवीटा में अनूप रोबा कच्छप, कार्यवाहक कमान्डेंट 19वीं वाहिनी ठाकुरगंज के निर्देशन में, सशस्त्र सीमा बल और सशस्त्र पुलिस बल नेपाल के मध्य मैत्री वॉलीबाल मैच का आयोजन किया गया, इस मैत्री फुटबाल मैच की शुरुआत मृत्युंजय कुमार उपाध्याय, निरीक्षक, 19वीं वाहिनी ई समवाय सशस्त्र सीमा बल ठाकुरगंज ने की। उन्होंने सभी उपस्थित सशस्त्र पुलिस बल नेपाल के खिलाड़ियों का मैत्री वॉलीबाल मैच में आने के लिए धन्यवाद दिया। और कहा कि नेपाल भारत का एक महत्वपूर्ण पड़ोसी देश है, और सदियों से चली आ रही भौगौलिक, ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और आर्थिक संबंधों/संबंधों के कारण अपनी विदेश नीति में एक विशेष महत्त्व रखता है। भारत और नेपाल के मध्य संबंध अनादिकाल से है, दोनों राष्ट्रों की धार्मिक, सांस्कृतिक, भाषायी एवं ऐतिहासिक स्थिति में बहुत अधिक समानता है। तदुपरान्त मैत्री मैच का शुभारम्भ निरीक्षक, मृत्युंजय कुमार उपाध्याय, 19वीं वाहिनी और श्रीदेव बहादुर बोहरा, नायब उपरीक्षक, सशस्त्र पुलिस बल घेराबाड़ी (झापा) नेपाल ने खिलाडियों से परिचय प्राप्त कर किया, जिसमें सशस्त्र पुलिस बल घेराबाड़ी (झापा) नेपाल की टीम 2-1 से विजयी हुई। मैच के समापन अवसर पर सशस्त्र पुलिस बल घेराबाड़ी (झापा) नेपाल के नायब उपरीक्षक, श्रीदेव बहादुर बोहरा ने 19वीं वाहिनी ठाकुरगंज का धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने भविष्य में भी इस तरह के कार्यक्रम आयोजित करते रहने को कहा। उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों से जहाँ दोनों सुरक्षा बलों के बीच आपसी सम्बन्ध मजबूत होंगे वहीँ दोनों देशों के बीच मैत्री सम्बन्ध अधिक प्रगाढ़ होंगे। इस मैत्री वॉलीबाल प्रतियोगिता में सशस्त्र सीमा बल की ओर से निरीक्षक , मृत्युंजय कुमार उपाध्याय, मुख्य आरक्षी दिनेश सिंह रावत, गजेन्द्र कुमार चौधरी, प्रसादा कुमार कारजी, आरक्षी धन बहादुर लिम्बू, सुशील कुमार, धोबी फुलवंत कुमार तथा सशस्त्र पुलिस बल घेराबाड़ी (झापा) नेपाल की ओर से नायब उपरीक्षक श्रीदेव बहादुर बोहरा, आरक्षी हीरा लाल योग्जों, आरक्षी प्रधान मुर्मू, तनका संग्बो, अजय राई, राम मगर तथा आरक्षी राम मुसंग ने प्रतिभाग किया।

Related Articles

Back to top button