रुद्रसागर सेवा संस्थान के तत्वाधान में कल होने जा रहा है नि:शुल्क सामूहिक यज्ञोपवीत कार्यक्रम

रुद्रसागर सेवा संस्थान के तत्वाधान में कल होने जा रहा है नि:शुल्क सामूहिक यज्ञोपवीत कार्यक्रम
डुमरांव/ बक्सर
कल दिनांक 31 मार्च 2023 दिन शुक्रवार को दोपहर 2:00 बजे से डुमरांव के जंगली नाथ शिव मंदिर के प्रांगण में रुद्रसागर सेवा संस्थान के तत्वाधान में 108 बटुको का निःशुल्क सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार कार्यक्रम होने जा रहा है।

इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में गुजरात के पूर्व डीजीपी रह चुके कमल कुमार ओझा सम्मिलित होने वाले हैं।
संस्थान के सचिव सह यज्ञोपवीत समिति के संयोजक रवि शंकर चौबे ने केवल सच से बातचीत के दौरान कहा है कि रुद्रसागर सेवा संस्थान लगातार कई वर्षों से समाज हित में सामाजिक कार्य करते आ रही इसी क्रम में कल का भी नि:शुल्क सामूहिक यज्ञोपवीत कार्यक्रम आयोजित किया गया है जिसमें पूरे बिहार से लगभग 108 बटुकों की पहुंचने की संभावना है।
श्री चौबे ने कहा कि यह कार्यक्रम समाज के लिए प्रेरणा देने का कार्य करेगी और इस कार्यक्रम हेतु जिन लोगों ने सहयोग दिया है उन्हें भगवान पुण्य का भागी बनाएं।
अंत में उन्होंने कहा कि संस्थान आगे भी समाज से सहयोग लेकर समाज हित बड़े-बड़े समाजिक कार्य लगातार करते रहेगी।
कार्यक्रम स्थल पर
राजेश सैनी, रवी रंजन चौबे , पूर्व पार्षद मदन चौबे, विकास चौबे, आचार्य विमलेश ओझा, विंध्याचल ओझा सहित कई लोग मौजूद थे


