अखिल विश्व गायत्री परिवार की युवा इकाई प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ जहानाबाद के द्वारा लगातार 188वें रविवासरीय साप्ताहिक वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन ब्रिलियंट पब्लिक हाई स्कूल बेलागंज के परिसर में किया गया।

नवीन कुमार रोशन/इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित पुनहदा पंचायत के मुखिया निभा कुमारी उपस्थित रहीं।गायत्री परिवार के द्वारा मुखिया जी को मंत्र चादर, सदसाहित्य देकर सम्मानित किया गया एवं देव प्रतिमा की स्थापना भी की गई। विद्यालय के डायरेक्टर नीतीश कुमार उर्फ संटू जी ने वृक्ष का महत्व बताते हुए कहा कि वर्तमान समय में पूरी दुनिया पर्यावरण संकट का सामना कर रही है।पर्यावरण संकट का मुख्य कारण पेड़ों की अंधाधुंध कटाई और विकास के लिए लगाए जा रहे कल-कारखाने हैं। विकास को रोकना तो संभव नहीं है लेकिन अधिक से अधिक संख्या में पौधा लगाकर पर्यावरण को संतुलित किया जा सकता है।अभी तक ज्ञात जानकारी के अनुसार पृथ्वी ही एक मात्र ग्रह है जिस पर जीवन संभव है।अगर इसे भी हम सुरक्षित नहीं रख सकें तो हमारा जीवन संकट में पड़ सकता है।वर्तमान समय में सभी जीव जंतु को पर्यावरण असंतुलन का सामना करना पड़ रहा है।पर्यावरण की सुरक्षा के लिए हर व्यक्ति अगर प्रत्येक वर्ष कम से कम दस पौधे भी लगाकर उसकी देखभाल करने का संकल्प ले लें तो बहुत जल्द ही हम पर्यावरण को संतुलित करने में सफल हो सकते हैं,जिस दिन पौधरोपण आन्दोलन का रुप ले लेगा उस दिन हम पर्यावरण को सुरक्षित रखने के बहुत करीब होंगे।धन्यवाद देता हूँ गायत्री परिवार के वृक्षारोपण की पूरी टीम को,जो लगातार तीन वर्षों से अधिक समय से साप्ताहिक पौधरोपण का कार्य कर रहे हैं और लोगों को वृक्षारोपण के लिए जागरूक कर रहे हैं।इनके द्वारा किया जा रहा वृक्षारोपण निश्चित रूप से पर्यावरण को संतुलित बनाने और लोगों को उत्साहित करने में मील का पत्थर साबित होगा।
इस पावन अवसर पर गायत्री परिवार के रंगेश कुमार, हरीजी, कौशल कुमार, विनोद कुमार, संजय कुमार, गोपीकृष्ण, प्रवीण कुमार, रंजीत कुमार, राकेश कुमार चुन्नू,शिशुपाल सिंह,धर्मेंद्र कुमार एवं विद्यालय के कर्मी उपस्थित थे।
बचन देव कुमार