District Adminstrationकिशनगंजबिहारब्रेकिंग न्यूज़

किशनगंज : डीएम की पहल से दिव्यांग बालिका को मिला कृत्रिम पैर, आत्मनिर्भरता की राह हुई आसान

किशनगंज, 08 अगस्त (के.स.)। धर्मेन्द्र सिंह, जिला प्रशासन की पहल से कोचाधामन प्रखंड की दिव्यांग बालिका दीपा कुमारी पासवान के जीवन में आत्मनिर्भरता की नई उम्मीद जगी है। जिलाधिकारी नवीन कुमार की अध्यक्षता में शनिवार को समाहरणालय में आयोजित स्क्रीनिंग समिति की बैठक में सहयोग पोर्टल के माध्यम से प्राप्त आवेदनों की समीक्षा की गई। इसी दौरान दीपा कुमारी पासवान के आवेदन पर विशेष पहल करते हुए उन्हें कृत्रिम पैर उपलब्ध कराने की स्वीकृति प्रदान की गई।

समिति की स्वीकृति के बाद निर्धारित प्रक्रिया पूरी कर बालिका को कृत्रिम पैर उपलब्ध करा दिया गया। कृत्रिम पैर मिलने के बाद अब दीपा दूसरों पर निर्भर हुए बिना चलने-फिरने में सक्षम हो सकेगी। इससे उसे पढ़ाई के साथ-साथ दैनिक कार्यों में भी सामान्य रूप से भाग लेने में मदद मिलेगी।

कृत्रिम पैर मिलने पर बालिका और उसके परिजनों ने जिला प्रशासन के प्रति आभार जताया। परिजनों ने कहा कि कृत्रिम अंग मिलने से दीपा के आत्मविश्वास में वृद्धि हुई है और उसके लिए सामान्य जीवन की राह आसान होगी।

जिलाधिकारी नवीन कुमार ने कहा कि दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। किसी भी पात्र दिव्यांग व्यक्ति को कृत्रिम अंग अथवा सहायक उपकरण के अभाव में परेशानी नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि सहयोग पोर्टल के माध्यम से प्राप्त आवेदनों का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित किया जाए, ताकि जरूरतमंदों को समय पर सरकारी सहायता उपलब्ध हो सके।

जिला प्रशासन ने जिले के दिव्यांगजनों से अपील की है कि कृत्रिम अंग एवं अन्य सहायक उपकरण प्राप्त करने के लिए सहयोग पोर्टल के माध्यम से आवेदन करें। इसके अलावा जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण कोषांग, समाहरणालय, किशनगंज से संपर्क कर भी आवश्यक जानकारी एवं सहायता प्राप्त की जा सकती है।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button