ताजा खबर

हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह बिहार सरकार के लघु जल संसाधन मंत्री डॉ. संतोष कुमार सुमन ने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन तथा माननीय केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण जी के नेतृत्व में प्रस्तुत केंद्रीय बजट 2026–27 देश को अंत्योदय से अभ्युदय तक और अर्थव्यवस्था से सामर्थ्य की ओर ले जाने वाला दूरदर्शी एवं विकासोन्मुखी बजट है।

त्रिलोकी नाथ प्रसाद/डॉ. सुमन ने कहा कि यह बजट विकसित भारत के संकल्प को मजबूती देने के साथ-साथ सामाजिक समावेशन और आर्थिक सशक्तिकरण का स्पष्ट रोडमैप प्रस्तुत करता है। बजट में युवा शक्ति के लिए शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार सृजन, महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण, किसानों की आय वृद्धि, ग्रामीण अर्थव्यवस्था के सुदृढ़ीकरण तथा बुनियादी ढाँचे के विस्तार पर विशेष जोर दिया गया है।

उन्होंने कहा कि छात्राओं के लिए गर्ल्स हॉस्टल, शिक्षा एवं स्वास्थ्य क्षेत्र में निवेश, MSME और स्टार्टअप को प्रोत्साहन जैसे प्रावधान भविष्य निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं।

डॉ. संतोष कुमार सुमन ने कहा कि केंद्रीय बजट में कृषि, सिंचाई, जल संरक्षण, ग्रामीण विकास और अधोसंरचना से जुड़े प्रावधानों से बिहार जैसे कृषि प्रधान राज्यों को विशेष लाभ मिलेगा। इससे न केवल उत्पादन और रोजगार के अवसर बढ़ेंगे, बल्कि आत्मनिर्भर गांव और सशक्त किसान का लक्ष्य भी साकार होगा।

उन्होंने कहा कि यह बजट गरीब, किसान, मजदूर, मध्यम वर्ग, युवा और महिलाओं की आकांक्षाओं को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है और सबका साथ–सबका विकास–सबका विश्वास की भावना को और मजबूत करता है।इस लोक-हितैषी एवं जनकल्याणकारी केंद्रीय बजट के लिए उन्होंने आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी एवं माननीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण जी के प्रति हार्दिक आभार एवं अभिनंदन व्यक्त किया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!