District Adminstrationकिशनगंजब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज : राज्य सरकार की क्रियान्वित विभिन्न योजनाओं का डीएम ने किया निरीक्षण

किशनगंज प्रखंड के सभी पंचायत में पंचायती राज विभाग की योजनाओं का एक साथ जिला स्तरीय जांच टीम ने किया निरीक्षणकिशनगंज, 17 मई (के.स.)। धर्मेन्द्र सिंह, प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ एवम संवेदनशील बनाने के निमित जिलाधिकारी, श्रीकांत शास्त्री ने किशनगंज प्रखंड के 10 पंचायत में संचालित पंचायती राज विभाग के योजनाओं का निरीक्षण जिला स्तरीय टीम से करवाया है। डीएम ने स्वयं हालामाला पंचायत में भ्रमण कर विभिन्न क्रियान्वित योजनाओं का जायजा लिया। डीएम श्रीकांत शास्त्री के द्वारा हालामाला पंचायत अंतर्गत औचक निरीक्षण, भ्रमण कर पंचायत में क्रियाशील पंचायती राज विभाग की योजनाओ का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में डीएम पंचायती राज विभाग की योजनाओं का बिंदुवार निरीक्षण किया। मुख्य रूप से योजनाओं को ग्राम सभा से पारित करवाने, मास्टर रोल संधारण, मापीपुस्त, एमबी पुस्त, प्राक्कलन अनुरूप कार्य की गुणवत्ता आदि का अवलोकन किया गया है। निर्माणाधीन, अपूर्ण योजना में निर्माण कार्य को शीघ्र पूर्ण करने का निर्देश दिया गया है। इसी प्रकार अन्य 09 पंचायत में जिला स्तरीय प्रशासनिक अधिकारियों के नेतृत्व में गठित जांच टीम ने निरीक्षण किया है। तदनुसार निरीक्षण प्रतिवेदन के आधार पर कार्रवाई अपेक्षित है। मुख्य रूप से पंचायती राज विभाग की योजनाओं यथा नवनिर्मित छठ घाट, सड़क में पेवर्स ब्लॉक, सड़क निर्माण, शौचालय, नाला निर्माण आदि का निरीक्षण किया गया। ज्ञातव्य हो कि स्वयं डीएम के द्वारा क्षेत्र भ्रमण कर योजनाओं का निरीक्षण करते हुए उसकी प्रभाविकता का अनुश्रवण लगातार किया जा रहा हैं। गठित टीम में प्रशासनिक अधिकारियों के साथ एक तकनीकी पदाधिकारी (अभियंता) और संबंधित पंचायत के तकनीकी सहायक-सह-कनीय अभियंता को रखा गया है।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button