District Adminstrationकिशनगंजब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज : डीएम ने बाजार समिति स्थित बज्रगृह का किया औचक निरीक्षण।

स्ट्रॉन्ग रूम में ईवीएम को रिसीव और जमा करने की व्यवस्था को देखा।किशनगंज/धर्मेन्द्र सिंह, डीएम श्रीकांत शास्त्री ने बाजार समिति स्थित बज्रगृह का औचक निरीक्षण किया है। स्ट्रॉन्ग रूम में विभिन्न मतदान केंद्र से प्राप्त होने वाले ईवीएम को रिसीव करने और स्ट्रॉन्ग रूम में जमा करने की व्यवस्था को देखा। उन्होंने निर्देश दिया है कि पीसीसीपी और मतदान दल से प्राप्त होने वाली सभी सामग्री को बारीकी से मिलान कर प्राप्त करेंगे तथा रिसीविंग में संलग्न कर्मी के भोजन आदि व्यवस्था को लेकर भी निर्देश दिए। स्ट्रॉन्ग रूम की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कड़े निर्देश दिए है। इस बार स्ट्रॉन्ग रूम को डिजिटल लॉक करने की व्यवस्था भी की गई है। मौके पर डीडीसी व अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे। मतदान केंद्र से ईवीएम को लेकर बाजार समिति मतदान दल/पीसीसीपी पहुंच रहे हैं।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button