औरंगाबाद : उत्तर कोयल नहर का भीम बराज का गेट जाम, बांध टूटने की आशंका..

अम्बा/मयंक कुमार, औरंगाबाद झारखंड राज्य के जपला थाना क्षेत्र के मोहम्मदगंज का भीम बराज का गेट जाम हो गया है।गत दिनों हुई बरसात के बाद बराज में पानी जमा है।झारखंड राज्य की नदियों से आए हुए पानी बराज के ऊपर से बह रहा है।उत्तर कोयल नहर के कर्मियों ने बराज का गेट खोलना चाहा परंतु गेट जाम होने के कारण खुल नहीं रहा है।ऐसा माना जा रहा है कि गेट नहीं खुलने के कारण बांध पानी में बहने की आशंका बनी हुई है।कर्मियों ने इसकी सूचना वरीय अधिकारी को देकर जल्द से जल्द निदान करने की मांग की है।बता दें कि उक्त बांध के द्वारा बिहार राज्य के औरंगाबाद, गया का हजारों एकड़ भूमि की सिंचाई की जाती रही है।किसानों की मानें तो धान का कटोरा कहा जाने वाला औरंगाबाद में उक्त नहर से हीं फसल हो पाता है।बांध टूटने के बाद बराज में पानी का संग्रह ना हो सकेगा जिससे आने वाले समय में किसानों को भारी संकट का सामना करना पड़ सकता है। भीम बराज टूटने पर औरंगाबाद व गया के किसानों को भुखमरी का सामना करना पड़ सकता है।क्षेत्र के किसानों का कहना है कि उत्तर कोयल नहर के वरीय अधिकारी जल्द से जल्द बांध से पानी निकास की व्यवस्था सुनिश्चित करें अन्यथा किसान को बरसात से रब्बी फसल बर्बाद होने के बाद धान की फसल से भी हाथ धोना पड़ेगा। किसानों ने औरंगाबाद डीएमके से तत्काल समस्या का समाधान कराए जाने की मांग की है।