अपराधब्रेकिंग न्यूज़राज्य

औरंगाबाद : 15 वर्षिय लड़का ट्रक के चपेट मे आने से हुआ घायल..

औरंगाबाद/मयंक कुमार, बारूण थाना क्षेत्र के गेमन पुल के समीप नेशनल हाईवे दो पर एक ट्रक ने 15 वर्षीय लड़के को रौंद डाला।जिससे कि गम्भीर रूप से लड़का घायल हो गया।घायल लड़के के कमर के निचले हिस्सा बुरी तरह से ट्रक के चपेट में आने से क्षतिग्रस्त हो गया। घायल का इलाज निजी अस्पताल में कराया जा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ट्रक संख्या UP70GT 0620 डेहरी की ओर से आ रही थी।उसी दौरान थाना क्षेत्र के शेखबीघा के निवासी मो. युशूफ (15 वर्ष) सड़क पार कर रहा था।तभी ट्रक ने उसे कुचल दिया।जिससे कि वह गम्भीर रूप से घायल हो गया।मौके पर पहुंचे एसआई अशोक कुमार सिंह ने बताया कि मो. युशूफ अपने घर से साईकिल से खाना लेकर अपने दुकान पर जा रहा था। उसी दौरान गेमन पुल के समीप सड़क पार करने के दौरान ट्रक ने कुचल दिया।जिसका इलाज चल रहा है।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button