ताजा खबर

अवसर :- संविदा आधारित सहायक अभियंता (असैनिक) के पदों पर नियुक्ति हेतु जल्द ही आमंत्रित किये जायेंगे आवेदन

त्रिलोकी नाथ प्रसाद /ग्रामीण कार्य विभाग के अन्तर्गत सहायक अभियंता (असैनिक) के रिक्त पदों के विरूद्ध सहायक अभियंता (असैनिक) को संविदा के आधार पर अस्थायी नियोजन हेतु वैसे सुयोग्य उम्मीदवार, जो भारत के नागरिक है, से विहित प्रपत्र में Online आवेदन आमंत्रित किया जायेगा।

2. कुल पदः 231 (दो सौ इकत्तीस)

कोटिवार कुल आरक्षण रिक्तियाँ / महिलाओं को 35: क्षैतिज आरक्षण

अनुसूचित जाति

37

अनुसूचित जनजाति

02

अत्यन्त पिछडा वर्ग

42

पिछडा वर्ग

28

पिछड़ा वर्ग की महिला

07

आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग

23

गैर आरक्षित वर्ग

92

सामान्य प्रशासन विभाग के संकल्प सं०-963, दिनांक-20.01.2016 एवं पत्रांक 2342 दिनांक 15.02.2016 के आलोक में महिलाओं को 35: क्षैतिज आरक्षण के तहत निम्न पद अनुमान्य हैः- (i) अनुसूचित जाति (म०)-13, (ii) अनुसूचित जनजाति (म०)-००, (iii) अत्यन्त पिछड़ा वर्ग (म०) 15. (iv) पिछड़ा वर्ग (म०) 10, (v) आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (म०)- 08 एवं (vi) गैर आरक्षित वर्ग (म०)- 32

4 मानदेयः- रू0 80,000/- प्रतिमाह देय होगा। इसमें समय-समय पर संशोधन किया जा सकेगा। शैक्षणिक योग्यताः-

5.

(प) किसी भारतीय विश्वविद्यालय से सिविल अभियंत्रण में डिग्रीधारी हो अथवा किसी भारतीय अभियंत्रण महाविद्यालय से सिविल अभियंत्रण में सिविल अभियंत्रण के लिए डिप्लोमाधारी हो।

6. उम्र सीमाः-दिनांक-01.01.2024 को न्यूनतम् 21 वर्ष होनी चाहिए। अधिकतम आयु राज्य सरकार (सामान्य प्रशासन विभाग) के द्वारा समय-समय पर आरक्षण कोटिवार

विनिश्चित उम्र सीमा के अन्तर्गत होनी चाहिए।

7. नियोजन अवधिः संविदा के आधार पर नियोजन की अवधि, नियोजन की तिथि से एक वर्ष के लिए अथवा बिहार लोक सेवा आयोग की अनुशंसोपरान्त नियमित नियुक्ति होने तक (जो पहले हो) होगी।

8.

चयन की प्रक्रियाः दिनांक 01.01.2024 को वैध GATE (Graduate Aptitude Test in Engineering) Score के आधार पर चयन किया जायेगा।

विस्तृत जानकारी विभागकीय वेबसाईट www.rwdbih.gov.in पर उपलब्ध कराई जायेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button
error: Content is protected !!