प्रमुख खबरें

महापरिनिर्वाण दिवस पर कांग्रेस का संकल्प, बाबा साहब के बनाएं संविधान की रक्षा करेंगे

कांग्रेस ने मनाया बाबा साहब का महापरिनिर्वाण दिवस, संविधान की रक्षा की बात दोहराई

संजय कुमार सिन्हा /बिहार कांग्रेस के मुख्यालय सदाकत आश्रम में बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के पुण्यतिथि महापरिनिर्वाण दिवस के रूप में कांग्रेसजनों ने उनके मूर्ति पर पुष्पांजलि करके मनाया।

इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ब्रजेश पांडेय ने कहा कि बाबा साहब के बनाएं संविधान पर वर्तमान भाजपा सरकार ने कुठाराघात किया है और हम कांग्रेसजन लगातार बाबा साहब के बनाएं संविधान और संवैधानिक परंपरा का पालन करते रहेंगे। बाबा साहेब का जीवन संघर्ष और सफलता का मिश्रित ज्ञान देने वाला रहा है। समाज उनके जीवन से प्रेरणा लेकर उनके बताएं रास्ते पर चलें तभी देश का कल्याण हो सकेगा और सभी मुख्यधारा में शामिल हो सकते हैं।

पुष्पांजलि अर्पित करने वालों में कोषाध्यक्ष निर्मल वर्मा, मीडिया विभाग के चेयरमैन राजेश राठौड़, ब्रजेश प्रसाद मुनन, ज्ञान रंजन, डॉ स्नेहाशीष वर्धन पांडेय, निधि पांडे, मृणाल अनामय, रवि गोल्डन, अमित कुमार, आदित्य पासवान, नदीम अंसारी, सुधीर कुमार सहित अन्य कांग्रेसजन उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!