ताजा खबर

भाकपा राज्य सचिव ने दी बिहार दिवस की बधाई।…

कुणाल कुमार/पटना। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राज्य सचिव रामनरेश पाण्डेय ने राज्य की जनता को 113 वें बिहार दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। 22 मार्च 1912 को बंगाल प्रेसिडेंसी से अलग होकर बिहार राज्य की स्थापना हुई। भारत का यह राज्य अपनी राजनीतिक दूरदर्शिता, समृद्ध संस्कृति और विशिष्ट परंपराओं के लिए प्रसिद्ध है। बिहार अपनी समृद्ध सांस्कृतिक और धार्मिक धरोहर के लिए भी जाना जाता है जो ऐतिहासिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है।
भाकपा राज्य सचिव ने कहा कि बिहार की विशिष्ट पहचान रही है। बिहार वामपंथी और समाजवादी आंदोलन का केंद्र रहा है। बिहार ने देश की राजनीति को हमेशा दिशा देने का कार्य किया है। भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन में भी बिहार ने महती भूमिका का निर्वहन किया। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने भी आंदोलन की शुरुआत बिहार के चंपारण से की थी। सामाजिक और राजनीतिक बदलाव की शुरुआत भी बिहार से हुई है। भारतीय संविधान के निर्माण में भी बिहार का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।

भाकपा राज्य सचिव ने कहा कि बिहार की गौरवशाली परंपरा को आगे बढ़ाने और बिहार दिवस पर आपसी भाई चारा कायम रखने तथा बिहार को बुलंदियों पर ले जाने के लिए बिहार वासियों को संकल्प लेने की जरूरत है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button
error: Content is protected !!