झारखंडराजनीति

राजभवन मार्च के दौरान कांग्रेस नेताओं ने दी गिरफ्तारी, कोतवाली थाना बना आंदोलन का केंद्र

रांची: छात्र आंदोलन के समर्थन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस्तीफे की मांग को लेकर मंगलवार को कांग्रेस ने राजभवन मार्च निकाला। इस दौरान झारखंड कांग्रेस प्रभारी के. राजू के नेतृत्व में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी, वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर, ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडे सिंह, सह प्रभारी बेला प्रसाद, विधायक राजेश कच्छप समेत कई नेताओं और सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्वेच्छा से गिरफ्तारी दी।

गिरफ्तारी के बाद सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं को अपर बाजार स्थित कोतवाली थाना लाया गया। यहां बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता जुट गए, जिससे थाना परिसर लोगों से भर गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस्तीफे की मांग को लेकर नारेबाजी भी की।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि यह आंदोलन छात्रों की आवाज़ उठाने और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए किया जा रहा है। उनका कहना है कि जब तक उनकी मांगों पर उचित कार्रवाई नहीं होती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

Related Articles

Back to top button