*पुलिस उप-महानिरीक्षक का कार्यालय कोसी क्षेत्र, सहरसा*

नीलेदु कुमार झा/पुलिस उप-महानिरीक्षक कोशी क्षेत्र, सहरसा के द्वारा अपने क्षेत्रीय जिलों में घटित महत्वपूर्ण घटनाओं (बैंक लूट, रोड लूट, फिरौती हेतु अपहरण, हत्या, बलात्कार एवं महत्वपूर्ण कांड/ उपलब्धि आदि) का समीक्षा पुलिस अधीक्षक मधेपुरा सह प्रभारी सुपौल एसपी और सहरसा की उपस्थिति में कार्यालय कक्ष में किया गया.
समीक्षा के क्रम में माह जनवरी 26 से जून 2026 तक पाया गया कि :- जिला सहरसा में रोड लूट -20, फिरौती हेतु अपहरण-01, हत्या-16, बलात्कार-6 गिरफ़्तारी सहित कुल गिरफ्तारी-4780, बरामद अवैध हथियार-80, देसी शराब-5145 लीटर, विदेशी शराब-8207 लीटर, स्मैक-1.2 किलोग्राम, गांजा-45.8 किलोग्राम, कोरेक्स-1494.2 लीटर, वहान-172 एवं नगद राशि-826490 रुपया बरामद किए गए
जिला सुपौल में रोड लूट-12, हत्या-18, बलात्कार-04 गिरफ़्तारी सहित कुल गिरफ्तार-3719, बरामद अवैध हथियार-39, देसी शराब -27178 लीटर, विदेशी शराब -12103 लीटर, स्मैक-309 ग्राम, गाजा-3159.5 किलोग्राम, कोरेक्स-1253.9 लीटर एवं नगद राशि- 5472434 रुपया बरामद किए गए
जिला मधेपुरा : रोड लूट-20, फिरौती हेतु अपहरण-3, हत्या-35, बलात्कार-11 गिरफ्तारी सहित कुल गिरफ्तारी-2826, बरामद अवैध हथियार-62, गन फैक्ट्री-02, देसी शराब-4678 लीटर, विदेशी शराब-3300 लीटर, स्मैक-1.4 किलोग्राम, गांजा-151 किलोग्राम, कोरेक्स- 351 लीटर एवं वाहन-81 बरामद किए गए I
इस क्षेत्र के सहरसा, सुपौल एवं मधेपुरा जिला के महत्वपूर्ण घटनाओं एवं कांड/ उपलब्धियो में कुल गिरफ्तारी देसी/ विदेशी शराब, गांजा, स्मैक तथा अन्य मादक पदार्थों, वाहन की बरामदगी एवं जप्त नगद रुपया आदि से संबंधित विषयों पर प्रभावी दिशा निर्देश दिया गया जिसमें अधिक से अधिक गिरफ्तारी अन्य अपराधी गतिविधियों पर प्रभावित तरीके से रोक लगाने एवं किसी प्रकार की अवैध गतिविधि पर त्वरित कार्रवाई हेतु निर्देशित किया गया कृपया सूचना दे सहयोग करें..
धन्यवाद


