ठाकुरगंजब्रेकिंग न्यूज़राज्य

ठाकुरगंज : सशस्त्र सीमा बल द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में योग कार्यक्रम का आयोजन

किशनगंज, 28 मई (के.स.)। धर्मेन्द्र सिंह, रविवार को 19वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल ठाकुरगंज की एफ समवाय कुर्लिकोट द्वारा मधुकर अमिताभ, कमान्डेंट, 19वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल ठाकुरगंज के निर्देशन में आने वाले अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के पूर्व आगमन पर योग महोत्सव का आयोजन किया गया। योग कार्यक्रम की शुरुआत भरत सिंह, निरीक्षक 19वीं वाहिनी द्वारा की गई। योग कार्यक्रम में सभी जवानों को योग के बारे में बताया गया, जिसमें उन्होंने बताया कि योग शरीर और मन के बीच का जोड़ है या हम यह भी कह सकते हैं कि यह मन और शरीर के बीच संतुलन बनाने का एक तरीका है। यह केवल एक शारीरिक व्यायाम नहीं है, जहां आप सबसे जटिल तरीकों से मुड़ते, खिंचाव करते हैं और सांस लेते हैं, ये वास्तव में मानव मन और आत्मा की अनंत संभावनाओं को प्रकट करने के इस गहन विज्ञान का केवल सबसे सतही पहलू हैं। यह सांस लेने की तकनीक के साथ कुछ योग मुद्राओं या आसनों में महारत हासिल करके मन, शरीर और आत्मा के स्वस्थ विकास की ओर ले जाता है, आपके मस्तिष्क के कार्यों, स्मृति और एकाग्रता में सुधार करता है। खासकर बल के जवानों को नियमित योग करना चाहिए, जिससे उनका मन की एकाग्रता बनी रहे और वह तनाव से मुक्त रहें। उन्होंने कहा कि अगर आप रोजाना सुबह उठकर इसका अभ्यास करते हैं तो योग आपके लिए बहुत फायदेमंद है। यह मन और शरीर का एक संयुक्त वर्कआउट है जो आपके मस्तिष्क के कार्यों को बढ़ाता है। जैसा की आप सब को विदित है कि हर साल 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस वर्ष भी इसे बड़े उत्सव के रूप में मनाया जाना है। इस वर्ष “हर आँगन योग” की थीम पर योग महोत्सव का आयोजन किया जाना है। भारत के लिए बहुत गर्व की बात है की संपूर्ण विश्व् में अंतराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन किया जा रहा है।आज के समय में योग का उज्जवल भविष्य सामने है। वर्तमान में योग के प्रति लोगों की रुचि बढ़ती जा रही है, जिससे आने वाले समय में योग का स्तर और व्यापक होने की संभावनाओं से इंकार नहीं किया जा सकता। इस अवसर पर सहायक उप निरीक्षक रोशन लाल, सहायक उप निरीक्षक एस. मंगलम सिंह, मुख्य आरक्षी, कृष्ण कुमार, राजीव कुमार सहित 40 अन्य बल कर्मियों ने योगाभ्यास किया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!